गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
भटहट
/ नाले में शव मिलने के...
• gorakhpur, cm yogi, cold day, body
•
गोरखपुर / भटहट
• 14-02-2026
नाले में शव मिलने के बाद 19 पर केस दर्ज, बेटे के लड़की लेकर फरार होने के बाद मिली थी बॉडी, पत्नी ने दी तहरीर
रूरल न्यूज नेटवर्क।गुलरिहा पुलिस ने एक
व्यक्ति का शव बरामद होने के मामले में 19 लोगों के खिलाफ
हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के बेटे के एक लड़की के साथ फरार होने के बाद यह
घटना हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश
शुरू कर दी है।
गुलरिहा थाना
क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक के नारायणपुर टोला निवासी सिंधु, पत्नी स्व. राजाराम, ने थाने में
तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी की रात
से उनका छोटा बेटा सचिन गायब है। उसी रात पड़ोसी की बेटी भी लापता हो गई थी। इसके
बाद लड़की के घरवालों और रिश्तेदारों ने उनके घर आकर पूरे परिवार को पीटना शुरू कर
दिया। डर के मारे परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर इधर-उधर छिप गए और सचिन की तलाश
करने लगे।
Image Source Here...
वॉक पर निकले लोगों ने देखा था शव
सिंधु देवी के
अनुसार, 12 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे उनके पति ने बहू को फोन कर सचिन के बारे में पूछा था, लेकिन बहू ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। परिवार के
सदस्य सचिन को खोज ही रहे थे कि 13 फरवरी की सुबह 7-8 बजे टहलने वालों ने चोरहिया नाले में एक शव पड़ा देखा। यह
खबर धीरे-धीरे परिवार तक पहुंची, लेकिन जब तक वे
घटनास्थल पर पहुंचते, पुलिस शव को
पोस्टमार्टम के लिए ले जा चुकी थी।
एफआईआर में इनका नाम शामिल
मृतक की पत्नी
सिंधु देवी ने अपनी तहरीर में सूचिता, परशुराम व उनकी
पत्नी पाना, सुनील व शैलेंद्र, परशुराम की तीन बहुएं, बेटी रीता और
दामाद भगवती (निवासी दुर्गापुर), परशुराम की बहन
गुड्डी व भांजे शंकर और एक अज्ञात व्यक्ति, परशुराम की
छोटी बहन झिनकी और सुभावती, सुभावती का
लड़का उमेश (निवासी मारवाड़ी कोठी), रवि (निवासी
जंगल अयोध्याप्रसाद), अद्या और उनकी
पत्नी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों ने उनके परिवार के साथ
मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सिंधु देवी का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने
उनके पति की हत्या की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार
पर धारा 103 (1) और 3 (5) के तहत केस दर्ज कर मामले
की जांच शुरू कर दी है।
Share On :
×
17:54
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा