BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi,finance employee • गोरखपुर / भटहट • 25-05-2026

किस्त मांगने गए फाइनेंस कर्मी का ईंट से फोड़ा सिर, गाड़ी की किस्त वसूली करने गए थे, 4 पर FIR दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटहट के अराजी चिलबिला में बकाया किस्त मांगने गए महिंद्रा फाइनेंस के एक कर्मचारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दबंगों ने कर्मचारी को घेरकर बेरहमी से पीटा, उसका हेलमेट उतारकर सिर पर ईंट से वार किया और मोबाइल भी तोड़ दिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गुलरिहा पुलिस ने इस मामले में देर रात एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पवन कुमार श्रीवास्तव महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की राधिका कॉम्प्लेक्स शाखा में बतौर बिजनेस एग्जीक्यूटिव कार्यरत हैं। उनका मुख्य काम फाइनेंस की गई गाड़ियों की किस्तों की वसूली करना है।

Image Source Here...

₹4.25 लाख में फाइनेंस हुई थी गाड़ी

पवन श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के मोहम्मद इकबाल के नाम से एक महिंद्रा ट्रियो प्लस गाड़ी (UP53LT7416) फाइनेंस हुई थी, जिसकी कुल कीमत 4,25,436 रुपये है। इस गाड़ी की किस्तें कई दिनों से बकाया चल रही थीं। 23 मई को पवन बकाया किस्तों की वसूली के लिए मोहम्मद इकबाल के घर अराजी चिलबिला पहुंचे थे। पवन ने जैसे ही घर पहुंचकर किस्त की मांग की, मोहम्मद इकबाल का बेटा मोहम्मद इरशाद अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। चारों ने पवन को चारों तरफ से घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सबसे पहले पवन का मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। इसके बाद हमलावरों ने जबरन पवन का हेलमेट उतारा और उनके सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।

जान बचाकर भागा पीड़ित, FIR दर्ज

सिर से खून बहने के बावजूद पवन किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर जान बचाकर वहां से भागे। हमलावरों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया और भागने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी और अपने उच्चाधिकारियों को दी।

गुलरिहा के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पाल ने बताया कि पीड़ित पवन श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद इरशाद और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:56
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस