BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• Gorakhpur, stunt, critical • गोरखपुर / भटहट • 15-04-2026

स्टंट करते बाइक सवार किशोर युवती से टकराया, 2 की हालत गंभीर, 3 बाइकों पर थे 9 युवक, घायलों को छोड़ भागे

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में फोरलेन पर स्टंट कर करते बाइक सवार किशोर ने सड़क से गुजर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने बताया कि तीन बाइकों पर 9 युवक सवार होकर स्टंटबाजी कर रहे थे। फोरलेन पर दो चक्कर लगाने के बाद हादसा हो गया। घायल युवती और बाइक चालक व उसके साथियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जोरदार टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद अन्य 6 युवक मौके से भाग निकले। वहीं अगले महीने 12 मई को युवती की शादी तय थी। पुलिस अब फरार स्टंटबाजों की तलाश कर रही है। मामला गुलरिहा क्षेत्र के सरैया गांव का बताया जा रहा है। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर 9-10 युवक तीन बाइकों से स्टंट कर रहे थे। तभी एक बाइक अनियंत्रित होकर एक युवती से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पूजा (20) पुत्री स्व. अनिल के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय तीन बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार होकर फर्राटा भर रहे थे। ये युवक महराजगंज फोरलेन पर खतरनाक तरीके से बाइक लहराते हुए स्टंट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए बार-बार चक्कर काट रहे थे। दो बार वे सुरक्षित निकल गए, लेकिन तीसरी बार हादसा हो गया।

Image Source Here...

17 साल का किशोर चला रहा था बाइक

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान कैंट क्षेत्र के स्टेशन रोड (पुलिस लाइन) निवासी 17 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है। हादसे के बाद बाकी दो बाइकों पर सवार छह अन्य युवक अपने साथियों को छोड़ मौके से फरार हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान के सामने हुई इस घटना से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि फोरलेन पर स्टंटबाजों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस इन पर लगाम लगाने में नाकाम है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस