BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, liquor shop • गोरखपुर / भटहट • 15-05-2026

शराब की दुकान पर युवक से मारपीट, 9 पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक युवक को शराब की दुकान पर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image Source Here...

यह घटना जंगल डुमरी नंबर दो स्थित बंगला टोले पर देसी शराब की दुकान के पास हुई। जंगल डुमरी नंबर दो टोला प्यारेपुर निवासी ओम प्रकाश चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह शराब की दुकान पर गए थे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें अपशब्द कहे, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में जंगल सखनी टोला मक्खनपुर निवासी सुनील, अमन, अनिल, विकास, अभिषेक, लालचंद, गोलू, संतोष और पांच अज्ञात बाइक से मौके पर पहुंचे। उन्होंने एकजुट होकर ओम प्रकाश पर हमला कर दिया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक पीड़ित का गला पकड़कर उसे लात-घूंसों और कड़े से मार रहा है, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर महाकाल ग्रुप से जुड़े हुए थे।

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनील, अनिल, विकास, संदीप, गोलू और लालचंद को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:54
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस