ईंट निर्माताओं ने की बैठक, कीमत बढ़ाने का लिया निर्णय, खराब मौसम और डीजल की महंगाई बताया वजह
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर ईंट
निर्माता समिति ने मंगलवार को सरैया बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में बैठक की। इस
बैठक में ईंट भट्ठा मालिकों ने प्रति ट्राली ईंट की कीमत में एक हजार रुपये की
वृद्धि करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
समिति के उपाध्यक्ष अशोक
जायसवाल ने बताया कि खराब मौसम, डीजल की बढ़ती
कीमतें और इसकी उपलब्धता में आ रही परेशानियों के कारण ईंट भट्ठा मालिकों को भारी
नुकसान हो रहा है। महामंत्री अर्जुन वलानी ने भी कहा कि लगातार बिगड़ते मौसम ने
ईंट व्यवसाय को काफी प्रभावित किया है।
पिपराइच, सरैया, भटहट और डुमरी
सहित क्षेत्र के कई ईंट भट्ठा मालिकों ने इस मूल्य वृद्धि को पूंजी की सुरक्षा के
लिए अत्यंत आवश्यक बताया। यह निर्णय व्यवसाय को हो रहे नुकसान की भरपाई के
उद्देश्य से लिया गया है।
Image Source Here...
बैठक में सोनू जायसवाल, राकेश सिंह, सत्यपाल सिंह, धर्मवीर जायसवाल, सूरज जायसवाल सहित कई
अन्य ईंट भट्ठा मालिक और सदस्य मौजूद रहे।
Share On :
×
16:18
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा