BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Commissioner • गोरखपुर / भटहट • 19-05-2026

कमिश्नर-डीएम ने किया फोरलेन का निरीक्षण, मुख्यमंत्री के लोकार्पण से पहले दिए बाधाएं दूर करने के निर्देश

रूरल न्यूज नेटवर्क। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय को भटहट कस्बे से जोड़ने वाली निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का काम तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल्द ही इस सड़क का लोकार्पण किया जाना है। इसी क्रम में कमिश्नर अनिल कुमार ढिंगरा और डीएम दीपक कुमार मीणा ने सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

Image Source Here...

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने बैरियर तिराहे पर रजिस्ट्री और मुआवजा वितरण के बावजूद कुछ मकानों के न तोड़े जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से निर्माण में आ रही बाधाओं के बारे में पूछा। सहायक अभियंता रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा खंभे न हटाए जाने और कुछ मकानों का न टूटना मुख्य समस्या है।

एक मकान का मामला न्यायालय में होने के कारण देरी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिक और एसडीएम के बीच बातचीत के बाद वह मकान भी जल्द ही तोड़ा जाएगा। डीएम ने निर्देश दिए कि अगले सप्ताह कभी भी सड़क के लोकार्पण का कार्यक्रम लग सकता है, इसलिए पोल शिफ्टिंग, ड्रेन और डक्ट का निर्माण युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए।

यह फोरलेन सड़क भटहट से मलंगस्थान तक 11.4 किलोमीटर लंबी है, जिसकी कुल लागत लगभग छह सौ करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। सड़क के लोकार्पण का कार्यक्रम बांसस्थान मंदिर के समीप पुल के किनारे प्रस्तावित है, जिसके लिए डीएम, कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थान का चयन भी कर लिया है।

कमिश्नर के पहुंचने से पहले बैरियर तिराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के बगल से गुजरने वाले रास्ते की आनन-फानन में खुदाई कर दी गई। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण बैंक आने-जाने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान अवर अभियंता डीके सिंह, उमाशंकर गुप्ता, एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता और लेखपाल रजत वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस