BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Drain, Gram Panchayat, Bhathat • गोरखपुर / भटहट • 31-01-2026

भटहट ग्राम पंचायत में नाले की खुदाई, मकान भर-भराकर ढह गए, घंटों बाद सामान मलबे से निकाला

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के भटहट ग्राम पंचायत में नाले की खुदाई के दौरान दो मकान भर-भराकर ढह गए। घर के बहार मकान का मलबा इकठ्ठा हो गया। हादसे में घर का काफी सामान खराब हो गया। परिवार के लोग ने घंटों की महनत के बाद अपना सामान मलबे से निकाला। परिजनों ने बताया कि हमने खून-पसीने की कमाई से अपना घर बनाया था। एक मिनट में सब तबाह हो गया।

लोगों ने घरों से भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। जब फोरलेन सड़क निर्माण के लिए नाले की खुदाई का काम चल रहा था। घर के बाहर मशीन से खुदाई की जा रही थी। तभी किनारे पर स्थित कई मकान हिलने लगे।

देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में दो मंजिला इमारत और उसके पड़ोस में स्थित एक मंजिला मकान भर-भराकर ढह गए। घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार अपने सामान के लिए कई घंटे तक जुटा रहा।

Image Source Here...

मकान हिलता देख लोगों ने भागकर बचाई जान

मामला भटहट ग्राम पंचायत के बड़हरिया टोले का बताया जा रहा है। जहां कुछ समय पहले से फोरलेन सड़क निर्माण के लिए नाले की खुदाई का काम चल रहा है। मकान ढहने के बाद निर्माण कार्य रुक गया। साथ ही मकान में रह रहे लोगों का भारी आर्थिक नुकसान हो गया।

Image Source Here...

इसमें ग्रामीण बदरुद्दीन का दो कमरे का तीन मंजिला मकान भी टूट गया। इसके अलावा पानी का मोटर और बर्तन व राशन आदि क्षतिग्रस्त हो गए। अन्य जरूरी समान भी खराब हो गया। इसी के पड़ोस में स्थित लुकमान का दो कमरों वाला मकान भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। मकान में रह रहे लोग घर से बाहर भागे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि खुदाई के दौरान मकान में कंपन महसूस हुई। कुछ समय में ही इसमें दरारे आने लगी। महज 10 सेकंड में पूरा घर ढह गया।

मिट्टी की अधिक खुदाई का आरोप

सूचना पर स्थानिए प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्हे सहायता राशि का आश्वासन दिया है।

दरअसल, भटहट से महायोग गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविध्यालय होते हुए मलंगस्थान तक 11 किलोमीटेर फोरलेन सड़क का निर्माणकार्य चल रहा है। जिसके लिए नाले की खुदाई का काम जारी था। परिजनों ने बताया कि मिट्टी की अधिक खुदाई के कारण यह हादसा हो गया।

Image Source Here...

सहायता राशि के साथ मुआवजे का आश्वासन

क्षेत्रीय लेखपाल रजत कुमार वर्मा और पीडबल्यूडी के अवर अभियंता उमा शंकर गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जाएजा लिया और पीड़ित परिवार से बात कर उन्हें कचहरी लेकर गए। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि के साथ मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। इसे लेकर कार्रवाई जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा