BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, stuntmen • गोरखपुर / भटहट • 30-03-2026

पकड़े गए 5 स्टंटबाज, लाइक, व्यूज के चक्कर में सड़क पर उड़ा रहे थे रेसर बाइक

रूरल न्यूज नेटवर्क। गुलरिहा थाने की पुलिस ने सोमवार को 05 स्टंटबाज को हिरासत में लिया है। इनकी 5 बाइक भी सीज कर दी गई है। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी करते हुए इनके ढेर सारे वीडियो शेयर हो रहे थे। जिसपर कई लोगों ने शिकायत भी की थी। जिसके बाद संबंधित वीडियो से पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

Image Source Here...

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिहा क्षेत्र में 29 मार्च को बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमे साफ दिख रहा है कि सड़क पर बाइक से जानलेवा स्टंट किया जा रहा है। तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर उसका अगला पहिया भी उठाया जा रहा है। एक चक्के पर बाइक दौड़ाई जा रही है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इसपर आमजन भी तीखी प्रतिक्रिया दिए हैं। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेकर बाइक समेत 5 स्टंटबाज को हिरासत में ले लिया।

Image Source Here...

उनकी पहचान कैंपियरगंज के राखोखोर निवासी शिवा मिश्रा, गुलरिहा के डूमरी नंबर 2 के अंकित कुमार वर्मा, चिलुआताल झुंगिया बाजार के आदर्श वर्मा, शक्ति वर्मा और पीयूष सोनकर के रूप में हुई। इसमे आदर्श वर्मा और शक्ति वर्मा सगे भाई हैं।

Image Source Here...

रील की खातिर बनाते हैं वीडियो

पांचों स्टंबाजों ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने के लिए वे वीडियो बनाते हैं। अधिक लाइक और व्यूज आए, इसके लिए खतरनाक स्टंट करते हैं। गुलरिहा थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने टीम के साथ पहुंचकर पांचों युवकों को दबोचा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
17:05
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा