BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, generation, craftsmanship • गोरखपुर / भटहट • 23-01-2026

हीरालाल प्रजापति को शिल्प कला के लिए सम्मान: तीसरी पीढ़ी को मिला राज्य पुरस्कार, आदर्श गांव थीम पर

रूरल न्यूज़ नेटवर्क। हीरालाल प्रजापति को टेराकोटा शिल्प कला के लिए राज्य पुरस्कार 2025-26 के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय ने एक पत्र के माध्यम से शिल्पकार को इसकी सूचना दी है।

Image Source Here...

यह सम्मान प्रजापति परिवार के लिए लगातार तीसरी पीढ़ी में आया है। यह परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी टेराकोटा शिल्प कला में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।

हीरालाल के पिता रामचंद्र प्रजापति भी राज्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। उनके बाबा स्वर्गीय श्याम देव प्रजापति राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त शिल्पकार थे।

Image Source Here...

हीरालाल के छोटे भाई पन्नेलाल और अखिलेश प्रजापति भी पहले ही राज्य पुरस्कार और माटी कला पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। हीरालाल प्रजापति को यह पुरस्कार 'आदर्श गांव' थीम पर बनी कलाकृति के लिए मिला है।

इस घोषणा पर गांव के राकेश प्रजापति, गुलाब प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति और लक्ष्मी प्रजापति सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:18
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा