BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Married woman • गोरखपुर / भटहट • 27-03-2026

विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव अस्पताल में छोड़कर भागे ससुराल वाले, दहेज हत्या का मामला दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल टिकरिया में बृहस्पतिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शव को मेडिकल कॉलेज में छोड़कर फरार हो गए। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान बेलीपार क्षेत्र के मेहरौली निवासी 26 वर्षीय चंदा के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2020 में गुलरिहा के जंगल टिकरिया निवासी मदरसन चौहान से हुई थी। दंपति की एक पांच वर्षीय बेटी भी है।

बृहस्पतिवार रात मायके वालों को सूचना मिली कि चंदा को दिल का दौरा पड़ने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जब मायके वाले बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो उन्हें ट्रामा सेंटर के बाहर चंदा का शव मिला, जबकि ससुराल पक्ष के लोग वहां से गायब थे।

Image Source Here...

मायके पक्ष का आरोप है कि चंदा का पति मदरसन चौहान शराब के नशे में अक्सर उससे मारपीट करता था। मृतका की भाभी निशा ने बताया कि 18/19 मार्च की रात पति की पिटाई के बाद चंदा अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ नंगे पांव और फटे कपड़ों में मायके मेहरौली पहुंची थी, जहां उसका इलाज कराया गया था। चंदा ने मारपीट से लगी चोटों की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थी।

मृतका के भाई पृथ्वीराज चौहान की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी पति मदरसन के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष इत्यानन्द पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस