BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Newborn • गोरखपुर / भटहट • 15-06-2026

डुमरी नंबर दो में मिला नवजात, मेडिकल कालेज में भर्ती, गोंद लेने को तैयार दंपती

रूरल न्यूज नेटवर्क सोमवार सुबह गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के बंगला टोल पर एक नवजात नाली के पास खून से लथपथ रोता हुआ मिला। सुबह करीब 4 बजे टहलने निकली महिलाओं ने नवजात की आवाज सुनी और उसे देखा। नवजात का जन्म कुछ ही मिनट पहले हुआ प्रतीत हो रहा था।

सूचना मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि अमित साहनी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। इसी दौरान, दो संदिग्ध महिलाएं आसपास घूमती मिलीं, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और महिलाओं से बिना कड़ी पूछताछ किए ही छोड़ दिया।

Image Source Here...

इसके बाद, प्रधान प्रतिनिधि ने 108 नंबर पर एंबुलेंस बुलाकर बच्चे को भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में बच्चे को निकू (NICU) में भर्ती किया गया है।

इस बीच, एक दंपति ने बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई है और कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना नाम दर्ज कराया है। इस संबन्ध में चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा