BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भटहट • 24-09-2026

गैर युवक के साथ देख प्रेमी ने महिला पर किया हमला

भटहट : गुलरिहा थाना क्षेत्र में मंगलवार की मध्यरात्रि पुराने प्रेम संबंध को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि महिला को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उसके पुराने प्रेमी ने हंसिया से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ में गंभीर चोट आई। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गांव के एक किसान युवक का महिला से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। मंगलवार की रात युवक महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि घर के बरामदे में बच्चे सो रहे थे। युवक कमरे में पहुंचा तो महिला को वहां पहले से मौजूद दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। यह देखकर वह भड़क गया। इसी दौरान दूसरा युवक मौके से भाग गया। इसके बाद महिला और उसके पुराने प्रेमी के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने महिला पर हंसिया से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ में गंभीर चोट आई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गुलरिहा थानाध्यक्ष जगदीश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:28
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल