BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Inspector, policemen, Ramgarhtal • गोरखपुर / भटहट • 17-02-2026

पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर लौट रहे थे रामगढ़ताल

रूरल न्यूज नेटवर्क महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई, फिर पेड़ से जा भिड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

हादसा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना के कतरारी इलाके में हुआ। हादसे के बाद तस्वीर सामने आई है। इसमें पुलिसकर्मी सड़क पर तड़पते हुए दिख रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के मामले में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में दबिश देने गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा गीता, दो कॉन्स्टेबल शामिल थे। छापेमारी के बाद पुलिस गोरखपुर लौट रही थी।

Image Source Here...

सभी साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में पहुंचे थे, तभी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला।

पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई।

Image Source Here...

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- करीब 6 बजे मैं सड़क किनारे टहल रहा था। तभी अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब मैंने देखा तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे पलटी हुई दिखाई दी। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों के साथ हम तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।

Image Source Here...

महिला दरोगा के दोनों कंधे टूटे, दरोगा का बायां हाथ टूटा

एसएसआई, महिला दरोगा गीता और चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। एसएसआई और महिला दरोगा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

हादसे में घायल दरोगा गीता का इलाज ऑर्थोपेडिक्स विभाग में चल रहा है। उनके दोनों कंधे टूट गए हैं और हाथ में 2 फ्रैक्चर के साथ गंभीर चोटें हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ टीम इलाज कर रही है।

जबकि दरोगा रमेश चंद्र कुशवाहा का इलाज सर्जरी विभाग में किया जा रहा है। हादसे में उनका बायां हाथ टूट गया है और पैर में भी चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है । बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार दोनों घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Image Source Here...

बिहार के सिवान निवासी थे दरोगा

 हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा संतोष कुमार बिहार के सिवान जिले के सहसरांव गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:53
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा