BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Teacher suicide • गोरखपुर / भटहट • 15-06-2026

शिक्षक सुसाइड केस, 4 महीने बाद भी आरोपी फरार, BSA-लिपिक की तलाश जारी, परिजनों ने पुलिस पर संरक्षण का लगाया आरोप

रूरल न्यूज नेटवर्क। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड केस में लगभग चार महीने बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और निलंबित लिपिक संजीव सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से इनाम राशि बढ़ाकर 25 हजार करने और गैर जमानती वारंट जारी करने का भी कोई असर नहीं दिखा। इतना ही नहीं उनकी संपत्ति कुर्क करने की बात भी कही गई तब भी वे बाहर नहीं आएं। दोनों के खिलाफ फरवरी में गुलरिहा थाने में FIR दर्ज हुआ तब से ही गायब हैं। दावा है कि पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

BSA को पुलिस का संरक्षण मिलने का आरोप

पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि निलंबित बीएसए को पुलिस विभाग की एक महिला अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। दोनों रिश्तेदार होने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी न्यायालय में अपने मुकदमे की पैरवी भी कर रहे हैं, फिर भी पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।

तलाश में छापेमारी चल रही

हाईकोर्ट ने शालिनी श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करते हुए तल्ख टिप्पणी की थी। कोर्ट ने माना कि मामले में लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि बीएसए की तलाश में छापेमारी चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी गुड़िया सिंह ने बताया था कि कृष्ण मोहन सिंह की नियुक्ति एक जुलाई 2016 को कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन, देवरिया में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी।

साल 2023 में गलत तरीके से उनकी और दो अन्य लोगों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई। इसके खिलाफ कृष्ण मोहन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 13 फरवरी 2025 को हाईकोर्ट ने निरस्तीकरण के आदेश को निरस्त करते हुए नया आदेश पारित करने का निर्देश दिया।

Image Source Here...

जिसकी प्रति बीएसए देवरिया को भेज दी गई, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी लिपिक संजीव कुमार सिंह ने कृष्ण मोहन सिंह और दो अन्य शिक्षकों से नियुक्ति बहाली के नाम पर 16-16 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

किश्तों में की थी भुगतान

 पीड़ितों ने उन्हें अलग-अलग किश्तों में सात लाख, नौ लाख और 16 लाख रुपए का भुगतान किया। इसके बाद भी आरोपित ने और रुपये की डिमांड करना शुरू कर दिया। जब शिक्षकों ने असमर्थता जताई तो आरोपित ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:48
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस