BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, hanging, young man • गोरखपुर / भटहट • 12-01-2026

साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव:गोरखपुर के नरायनपुर में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव साड़ी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान नरायनपुर टोला हीरागंज निवासी 21 वर्षीय अनिल चौहान पुत्र रामनगीना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अनिल रविवार रात घर पर खाना खाने के बाद छत पर बने अपने कमरे में सोने गया था। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो घरवालों को चिंता हुई। जब परिजन छत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अनिल का शव छत की सीढ़ी के ऊपर बने टीन शेड में लगे पाइप से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था।

यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके की जांच की और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि अनिल दो भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनिल की मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

इस संबंध में गुलरिहा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:56
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस