BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, court • गोरखपुर / भटहट • 23-04-2026

कोर्ट ने रेप के आरोपी को सुनाई 10 वर्ष की सजा, 15 हजार का जुर्माना भी लगाया, 8 साल बाद आया फैसला, वर्ष 2018 में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला

रूरल न्यूज नेटवर्क। गुलरिहा इलाके में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के जुर्म में आरोपी पूर्णवासी उर्फ नाटे को 10 साल की सजा हुई है। कोर्ट ने 15 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर 6 माह की सजा अलग से भुगतना होगा। करीब 8 साल बाद इस मामले में पीड़िता को इंसाफ मिला तो घरवालों की आंखे भर आईं। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पैरवी तेज करके इस मामले में पुलिस ने सजा कराई है।

रक्षाबंधन के दिन बच्ची से किया रेप

गुलरिहा थाना क्षेत्र में रक्षा बंधन के दिन 26/27 अगस्त 2018 की यह घटना है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोग अभियोजक उमेश मिश्रा और संजीत कुमार शाही ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन घर की औरतें बाहर गई थीं। घर पर बच्ची अकेली थी।

इसका फायदा उठाते हुए खुटहन खास छावनी निवासी पूर्णवासी उर्फ नाटे रात के समय पीड़िता के घर में प्रवेश कर गया। रात के करीब 3 बजे थे। बच्ची अपने कमरे में सोई थी। इस दौरान पूर्णवासी उर्फ नाटे बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया था।

सुबह होने पर परिजन घर पर आए। तब बच्ची ने रो- रोकर पूरी घटना बताई। बच्ची के बड़े भाई की तहरीर पर गुलरिहा थाने में आरोपी पूर्णवासी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।

फैसला आने पर रो पड़ा परिवार

करीब 8 साल से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। बुधवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट राकेश कुमार ने इसपर फैसला सुनाया। उन्होंने पूर्णवासी उर्फ नाटे को 10 साल की सजा सुनाई। फैसला आते ही पीड़िता के परिजन रोने लगे। उन्होंने कहा कि मेरी बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर दी थी। अब जेल में सजा काटेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस