BREAKING NEWS
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भटहट • 02-10-2026

गोरखपुर में 48 घंटे बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं, शव के पास मिले खून के निशान

गोरखपुर : गुलरिहा क्षेत्र में लगातार सामने आई दो घटनाओं ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगल डुमरी नंबर एक में 30 सितंबर को चिलुआताल नदी किनारे काली मंदिर के पास करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के 48 घंटे बाद भी महिला की पहचान और मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 30 सितंबर को चिलुआताल नदी के काली मंदिर के पास लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने वाली जगह से कुछ दूरी पर खून के निशान भी मिले हैं। इन परिस्थितियों के कारण महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। 48 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ अभी कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। 

गुलरिहा क्षेत्र में करीब पांच महीने पहले भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। 30 अप्रैल को जैनपुर टोला मसूदाबाद स्थित चोरहिया नाले में एक महिला और नवजात बच्चे का शव मिला था। नाले में महिला का हाथ बाहर दिखाई देने के बाद घटना की जानकारी हुई थी। उस मामले में भी महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 30 अप्रैल की घटना के बाद पुलिस ने महिला और नवजात की पहचान के प्रयास किए थे। लेकिन अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में दूसरी घटना सामने आने के बाद पुलिस की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दोनों घटनाओं के खुलासे में देरी के बीच गुरुवार शाम करीब 7 बजे एसपी सिटी अभिनव त्यागी खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर घटना से जुड़ी जानकारी ली। अधिकारियों से अब तक हुई जांच की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली गई।

एसपी सिटी ने गुलरिहा पुलिस को महिला की पहचान और घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान कराने के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।



Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
05:48
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द
गोरखपुर : नगर निगम की DCM ने महिला को रौंदा, मौत
गोरखपुर : धनतेरस-दिवाली पर तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद