BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, teacher • गोरखपुर / भटहट • 20-05-2026

जांच करने पहुंचे अधिकारी तो दो शिक्षिकाएं हुई बेहोश, अधिकारियों के पहुंचने पर हुआ था विवाद, प्रधान ने की थी शिकायत

रूरल न्यूज नेटवर्क। भटहट क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय घोड़ादेउर में बुधवार को छात्र संख्या की शिकायत की जांच के दौरान विवाद बढ़ गया और हंगामा हुआ। इस दौरान दो शिक्षिकाएं बेहोश हो गईं, जिनमें से एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शिक्षिकाओं ने प्रधान पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ पिपराइच पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना तब हुई जब खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता छात्र संख्या को लेकर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा की गई शिकायत की जांच के लिए विद्यालय पहुंचे थे। प्रधान पति कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि छात्र संख्या को लेकर 1076 पर शिकायत की गई थी और वे बीईओ के बुलावे पर ही स्कूल गए थे।

जांच शुरू होते ही प्रधान पक्ष और शिक्षिकाओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान शिक्षिका प्रियंका सिंह बेहोश हो गईं, जिन्हें पिपराइच सीएचसी ले जाया गया। वहां इंचार्ज प्रधानाध्यापिका संध्या मिश्रा भी अचेत हो गईं।

Image Source Here...

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया है कि 15 मई को सुबह आठ बजे जब वे विद्यालय में शिक्षण कार्य में व्यस्त थीं, तभी प्रधान पति कृष्ण मोहन यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ विद्यालय पहुंचे और उन्हें धमकाने लगे। शिक्षिकाओं का आरोप है कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो उन्हें धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच के दौरान भी प्रधान पति अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि प्रधान की बहन ममता यादव स्कूल में शिक्षामित्र हैं, वह स्कूल सिर्फ हस्ताक्षर बनाने आती है और बिना बच्चों को पढ़ाई घर चली जाती हैं ।

प्रधान पति कृष्ण मोहन यादव ने शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने दोहराया कि वे खंड शिक्षा अधिकारी के बुलावे पर ही विद्यालय गए थे।

बैलों चौकी प्रभारी रंजीत तिवारी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:56
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस