शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, 3 बार कराया गर्भपात, वीडियो वायरल की धमकी भी दी, शिकायत पर केस दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।महिला के साथ
दुष्कर्म और जबरदस्ती अबॉर्शन कराने के मामले में एक आरोपी जेल गया। कुछ समय बाद
जमानत पर बाहर आया। फिर उसी महिला से दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला प्रेग्नेंट
हो गई। तो वह फरार हो गया। आरोपी एक स्कूल में चपरासी का काम करता है।
Image Source Here...
करीब 6 साल पहले युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में
फंसाया और शरीरिक संबंध बनाता रहा। प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन भी कराया।
फिर दूसरी शादी करने के लिए कहने लगा।
विरोध करने पर अश्लील
वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मामला गुलरिहा थाने का है।
चुपके से बनाई अश्लील
वीडियो
गुलरिहा थाने क्षेत्र की एक
महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 साल पहले उसकी
मुलाकात गांव के ही रहने वाले प्रभाकर से हुई। धीरे- धीरे बातचीत बढ़ी और दोस्ती
प्यार में बदल गई। महिला का आरोप है कि एक दिन प्रभाकर ने उसे अपने घर बुलाया।
घर पर कोई नहीं था। उसी का
फायदा उठाकर जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाया। और वीडियो भी बना लिया। जिसकी जानकारी
महिला को नहीं हुई। जबरदस्ती करने पर डर की वजह से महिला ने उसका विरोध किया और
रोने लगी।
प्रभाकर ने अपने बहकावे में
लेने के लिए महिला को शादी करने का वादा किया। उसके बाद वह लगातार उसके साथ संबंध
बनाता रहा। जिसकी वजह से महिला तीन बार प्रेग्नेंट भी हुई।
बिना मर्जी तीन बार अबॉर्शन
कराया
आरोप है कि
तीनों बार उसने बिना महिला के मर्जी के उसका अबोर्शन कराया। पहली बार भटहट स्थित
सत्यम हॉस्पिटल, दूसरी बार न्यू एसएस डायग्नोस्टिक सेंटर से दवा
देकर और तीसरी बार झुंगियां बाजार के युनिवर्सल हॉस्पिटल में हुई।
उसके बाद 14 दिसंबर 2024 फोन करके उसने बताया कि
वह दूसरी शादी करने जा रहा है। यह सुन कर पीड़िता ने उसका विरोध किया। तो वह
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
Share On :
×
16:47
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा