BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, accused, arreste • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 11-04-2026

कक्षा 9 की छात्रा से रेप मामले में 12वां आरोपी भी गिरफ्तार, चौरीचौरा का मधुबन होटल को किया सील

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में 9वीं की छात्रा के साथ रेप मामले में 12वां आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। अब इस मामले में नया खुलासा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, चौरी चौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को लाइम लाइट जिंदगी जीने का शौक था। इसी कड़ी में छात्रा ने सोशल मीडिया पर रील बनाना शुरू कर दिया। एक के बाद एक 10 लोगों ने उसे अपने झांसे में लिया और शौक पूरा करवाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कोई पति बना तो किसी ने भाई बनकर उसका फायदा उठाया।

Image Source Here...

इतना नहीं एक आरोपी की पत्नी ने भाभी बनकर उसको बहलाया और अलग-अलग कमरों में लोगों के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजती रही। दर्द होने पर दवा देती, फिर दूसरे व्यक्ति के पास भेज देती थी। इस घटना के सामने आने के बाद पीड़िता के परिवार में डर और सदमें का माहौल है। छात्रा भी मानसिक रूप से परेशान है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक होटल भी सील कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

बहला कर होटल तक पहुंचाता आरोपी

 आरोपी की पहचान चौरीचौरा थानाक्षेत्र के तिलौली निवासी धर्मराज मौर्या के रूप में हुई है। वह पीड़िता से लगातार संपर्क में था और उसे बहला-फुसलाकर होटल बुलाने में शामिल था।

पुलिस ने यह गिरफ्तारी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर की है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने किशोरी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था और बाद में उसे बाइक से मधुबन होटल तक पहुंचाया था।

एक दिन में 4 से 5 लोग करते थे दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, देवरिया के रूद्रपुर पांडेय टोला निवासी एमबीए छात्र मानवेंद्र पांडेय उसे चार दिन तक अपने कमरे में रखा। इसके बाद मालवीय चौक रूस्तमपुर निवासी रोहित साहनी, उसकी पत्नी निशा चौहान के पास छोड़ आया।

आरोप है कि वहां उसे तीन कमरों के एक मकान में रखा जाता था, जहां अन्य लड़कियां और कुछ महिलाएं भी रहती थी। उसे दिनभर अलग-अलग कमरों में भेजा जाता था और वहां उसके साथ शारीरिक शोषण होता था। एक दिन में चार से पांच लोग के सा​थ उसे सोना पड़ता था।

दर्द होने पर दवा देती थी भाभी

वहां मौजूद महिलाएं उन लोगों से पैसे वसूलती थी, जो उसके साथ जबरन संबंध बनाते थे। दर्द होने पर उसे दवा दिया जाता था, इसके बाद दूसरे के पास भेज दिया जाता ​था। इसके बदले निशा और रिया शुक्ला उर्फ नीतू उसे महंगे मोबाइल, अच्छी लाइफ स्टाइल में रहने का आश्वासन भी दिया करते ​थे।

पूरा परिवार सदमे में

इस घटना के सामने आने के बाद पीड़िता के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी भी परिवार के लिए असहनीय है। उन्हें अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंता सता रही है और साथ ही जान-माल का डर भी बना हुआ है।

बचपन से पढ़ाई में ठीक थी

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में ठीक थी। लेकिन धीरे-धीरे उस पर सोशल मीडिया और हाई फाई जिंदगी का असर बढ़ने लगा। इस बीच, सोशल मीडिया के रील्स और दिखावे की दुनिया ने उसके मन में और अधिक भ्रम पैदा कर दिया।

वह अपनी पुरानी जिंदगी और परिवार को नजरअंदाज करने लगी। स्कूल जाना छोड़कर वह इधर-उधर भटकने लगी। लेकिन जब उसके साथ दरिंदगी की घटनाएं हुईं, तब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:52
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस