BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, SP leader • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 30-05-2026

सपा नेताओं और पुलिस में नोकझोंक, नीट पेपर लीक व महंगाई के मुद्दे पर सपाइयों का प्रदर्शन, सड़क पर धक्का-मुक्की

रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा क्षेत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचकर प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया।

पुलिस के रोकने पर सपा कार्यकर्ता तहसील रोड पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि, घरेलू गैस के बढ़ते दाम और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय विरोध की आवाज दबाने का काम कर रही है। वहीं पुलिस ने हालात को नियंत्रित रखते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

सपा ने ज्ञापन सौंपकर सरकार को घेरा

जानकारी के अनुसार, सपा कार्यकर्ता भोपा चौराहा से चौरीचौरा रेलवे स्टेशन होते हुए तहसील की ओर मार्च निकाल रहे थे। उनका उद्देश्य एसडीएम कुंवर सचिन सिंह को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था।

रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस का कहना था कि धरना-प्रदर्शन और मार्च के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। इसी दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए धक्का-मुक्की भी की।

विरोध में सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील रोड पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हुई, जिसके बाद सपा नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, डीजल-पेट्रोल और घरेलू गैस की कीमतों में राहत तथा भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को उठाया।

Image Source Here...

जिलाध्यक्ष बोले, पुलिस ने दिया धक्का

सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी दलों के साथ कैदियों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, लेकिन इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में इसी तरह ज्ञापन सौंपे जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाद में स्थिति सामान्य हो गई और एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:55
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस