-
Friday, 5th June, 2026
ब्रह्मपुर
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /brahamapur / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा रेलवे ढाला संख्या 146-बी पर गुरुवार
सुबह एक गिट्टी लदा ट्रक रेलवे ट्रैक पर फंस गया। ट्रक की कमानी टूटने के कारण यह
घटना हुई, जिससे रेल संचालन लगभग 62 मिनट तक बाधित रहा। इस दौरान 02564 क्लोन एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।
यह घटना सुबह 9:05 बजे हुई, जब ट्रक रेलवे ढाला पार कर रहा था। अचानक ट्रक खराब होकर ट्रैक पर ही रुक गया और उसकी कमानी टूट गई, जिससे वह आगे नहीं बढ़ सका। गेटमैन अनीस कुमार ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रैक को खाली कराने के प्रयास शुरू किए।
ट्रक में भारी
मात्रा में गिट्टी लदी होने के कारण उसे हटाने में काफी कठिनाई हुई। ट्रैक से ट्रक
को हटाने के लिए मौके पर दो जेसीबी मशीनें बुलानी पड़ीं। करीब एक घंटे की मशक्कत
के बाद सुबह 10:07 बजे ट्रैक पर यातायात बहाल
हो सका।
रेलवे
अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के
कारण 02564 क्लोन एक्सप्रेस लगभग 50 मिनट देरी से चली। रेलवे ढाला के दोनों ओर वाहनों की लंबी
कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ढाला पर ट्रैक सड़क से काफी ऊंचा है। उनका कहना है कि इसी कारण अक्सर भारी और लोडेड वाहन क्रॉसिंग पार करते समय फंस जाते हैं।
लोगों ने रेलवे प्रशासन से ढाला की संरचना में सुधार करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।