BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, woman, injured, dealer • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 12-02-2026

दीवार गिरने से महिला की मौत, पांच घायल, राशन वितरण के दौरान हुई घटना, कोटेदार फरार

रूरल न्यूज नेटवर्क। राशन वितरण के समय दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। सरकारी कोटे के बाहर महिला राशन लेने के लिए लाइन में खड़ी थी। मामला झंगहा थाना क्षेत्र में ग्राम सभा जंगल रसूलपुर नंबर दो के बलुघटा गांव की है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

ग्रामीण राशन वितरण के दौरान एक सरकारी कोटे की दुकान पर मौजूद थे। अचानक दो मंजिला मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में राशन लेने पहुंची एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

राशन वितरण के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, बलुघटा स्थित सरकारी राशन की दुकान पर रोज की तरह ग्रामीणों की भीड़ राशन लेने के लिए जुटी थी। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि तभी दुकान की जर्जर दीवार अचानक ढह गई। दीवार के मलबे के नीचे कई लोग दब गए, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय लीलावती देवी (पत्नी श्याम बिहारी) की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं, मलबे की चपेट में आने से पांच अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर छानबीन में जुटे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दीवार गिरने का मुख्य कारण निर्माण की जर्जर स्थिति थी या कोई अन्य लापरवाही।

Image Source Here...

इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने जर्जर भवनों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों को लेकर रोष व्यक्त किया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:54
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस