Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Anya Yadav, army • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 11-03-2026

अन्या यादव सेना में लेफ्टिनेंट बनीं, चेन्नई अकादमी से पासिंग आउट परेड के बाद गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत

रूरल न्यूज नेटवर्क चौरीचौरा, गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक स्थित रानापार गांव की अन्या यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) से अपना सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। पासिंग आउट परेड के बाद पहली बार गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

गांव पहुंचने पर अन्या का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए और मिठाइयां बांटी गईं। उनकी इस उपलब्धि से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अन्या यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में देशभर में दसवां स्थान प्राप्त किया था। यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।

अन्या के पिता विनोद यादव, माता पुष्पा देवी और बड़े पिता सभाजीत यादव एवं शत्रुजीत यादव ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अन्या ने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Image Source Here...

स्थानीय लोगों ने अन्या की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। ब्रह्मपुर ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव सहित लालमोहन यादव, श्याम मिलन यादव, दयानंद विद्रोही, राकेश यादव, शैलेश यादव, पप्पू यादव और दिनेश यादव समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अन्या को बधाई दी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×