अयोध्या राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ:ब्रह्मपुर में निकली पदयात्रा, प्रसाद वितरण
Image Source Here...
रूरल न्यूज़ नेटवर्क। गोरखपुर के विकासखंड
ब्रह्मपुर स्थित मीठाबेल
चौराहे पर 22 जनवरी
को अयोध्या में
प्रभु राम मंदिर
की दूसरी वर्षगांठ
मनाई गई। इस अवसर पर
एक भव्य जुलूस
निकाला गया और प्रसाद वितरण
किया गया।
यह जुलूस मीठाबेल
चौराहे से शुरू होकर बाबा
विश्वेश्वर नाथ मंदिर
और निंबेश्वर मंदिर
होते हुए वापस
मीठाबेल चौराहे पर
समाप्त हुआ। पूरे
गांव में झंडे
और बाजे के साथ भ्रमण
करते हुए लोगों
ने उत्साहपूर्वक हिस्सा
लिया। चौराहे पर
हलवे का प्रसाद
वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा
मंडल अध्यक्ष ब्रह्मपुर
संदीप मौर्य, जिला
पंचायत भाजपा प्रत्याशी
रमेश चंद्र निषाद,
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि
अनिल कुमार कनौजिया,
भाजपा मंडल महामंत्री
गंगा सहाय गुप्ता,
भाजपा सेक्टर संयोजक
रंग लाल भारद्वाज,
जिला पंचायत सदस्य
प्रत्याशी राजू निषाद,
युवा नेता भोलू
उर्फ नवरत्न गुप्ता
और बीडीसी प्रत्याशी
प्रिंस गुप्ता सहित
राहुल गुप्ता, करन
चौरसिया, मोनू भारद्वाज,
अमरजीत भारद्वाज तथा
गांव के तमाम लोग उपस्थित
रहे।
यह कार्यक्रम लगातार तीसरी बार पूर्व प्रधान रामायण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। इसमें गांव के तमाम लोगों का सहयोग भी रहता है।