BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 02-11-2026

गोरखपुर: चौरीचौरा में सीएम योगी बोले- सपा सरकार में यूपी बना था अपराध का गढ़

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चौरीचौरा में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया था। उस समय बदमाशों को संरक्षण मिलता था और व्यापारी, किसान व बेटियां असुरक्षित थीं। वहीं, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास और सुशासन के जरिये प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। आज उत्तर प्रदेश पतन और शोषण की नहीं, बल्कि प्रगति और संस्कृति की धरती बन चुका है। मुख्यमंत्री चौरीचौरा में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने भोपा बाजार (समपार संख्या 147बी) रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुल 287.56 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर लोग दूर भागते थे, लेकिन अब प्रदेश की पहचान बदल गई है। यहां कर्फ्यू और दंगों की जगह उत्सव का माहौल है। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की चार बार की सरकार में प्रदेश में 1500 दंगे हुए। सपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया की व्यवस्था दी थी। उस दौरान गुंडे गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे और व्यापारियों को लूटते थे। बेटियों की सुरक्षा भी खतरे में रहती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट जैसी योजनाओं से विकास को गति दी है। अब माफिया किसी गरीब की जमीन पर कब्जा करने या किसी बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का दुस्साहस नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार के समय 'देख सपाई, बिटिया घबराई' का नारा चलता था। व्यापारी व्यापार करने से डरते थे और त्योहारों से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। महीनों तक कर्फ्यू और दंगे होते थे। उन्होंने कहा कि सपा का मतलब बदमाशों को संरक्षण देना और भाजपा का मतलब बदलाव का सारथी बनना है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। 46 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का अवसर मिला है। गरीबों को आवास, शौचालय, मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। जनधन खातों और डिजिटल लेनदेन से बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
00:16
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश