BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bolero • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 10-06-2026

ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल को बोलेरो ने कुचला, जवान का पैर टूटा, चेहरे पर लगी गंभीर चोट

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में पीआरबी की ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल को बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे उनका एक पैर टूट गया। साथ ही चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर गहरी चोटें आई। स्थानीय पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने BRD मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को चौरी चौरा थाना क्षेत्र में एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर कांस्टेबल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक थोड़ी दूर आगे गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Image Source Here...

जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर में चौरीचौरा पुलिस को किसी ने यह सूचना दी कि ग्राम सभा चौरी बदुरहिया में एक युवक ट्रेन के नीचे आकर कट गया है। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की पुलिस हेड कांस्टेबल रजनीकांत, हेड कांस्टेबल अनुज शर्मा और चालक कमलेश यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो थी। सड़क पर जाम जैसी स्थिति को देखते हुए कांस्टेबल रजनीकांत ने भीड़ को किनारे करना शुरू किया। इसी दौरान देवरिया से गोरखपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक बोलेरो ने अनियंत्रित होकर रजनीकांत को जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे वह सड़क पर ही गिर गए। अभी वह कुछ समझ पाते इतने में बोलेरो ड्राइवर ने उनके ऊपर से गाड़ी चढ़ा दी। और कुचलते हुए भाग निकला। इस घटना के बाद मौके से अफरा- तफरी मच गई। ड्यूटी पर लगी अन्य पुलिस कर्मी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस ने घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने BRD मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहीं उनका इलाज चल रहा है।

Image Source Here...

घटना में कॉन्स्टेबल का एक पैर टूट गया है, जबकि चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी है। इस हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बोलेरो को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर आगे ले जाकर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:46
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस