Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Dastak, campaign • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 11-04-2026

दस्तक अभियान शुरू, 6 करोड 38 लाख घरों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, संचारी रोगों की करेगी पहचान

रूरल न्यूज नेटवर्क संचारी रोगों की रोकथाम और मरीजों की पहचान के लिए दस्तक अभियान शुरू कर दिया गया। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 4103 टीमें 6.38 लाख घरों पर जाकर सर्वे करेंगी।

घर-घर पहुंचकर तेज बुखार, टीबी, फाइलेरिया और कुपोषण के मरीजों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जाएगा। अभियान का शुभारंभ विधायक श्रवण निषाद और सीएमओ डॉ राजेश झा ने चौरीचौरा सीएचसी से किया।

Image Source Here...

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

 शुभारंभ के दौरान आशा कार्यकर्ताओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई गई। साथ ही बीपीएचयू का उद्घाटन कर सीएचसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान में योगदान देने वाले तीन ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है और इसी दिशा में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

 स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान टीमों द्वारा घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान के साथ लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान से इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण में मदद मिली है।

सीएमओ ने बताया कि बीपीएचयू के माध्यम से 70 से अधिक प्रकार की पैथालॉजिकल जांचें उपलब्ध होंगी और हार्मोनल जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। चौरीचौरा सीएचसी पर 50 बेड का अस्पताल भी सक्रिय हो चुका है, जहां प्रसव, अल्ट्रासाउंड, नेत्र और दंत जांच व इलाज की सुविधा दी जा रही है।

हीट इलनेस और योजनाओं की जानकारी

 जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान मच्छरजनित रोगों की रोकथाम, लार्वा नष्ट करने और हीट रिलेटेड बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों के आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाए जाएंगे तथा एम्बुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×