BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Farewell ceremony • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 21-05-2026

मजीठिया सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षक का विदाई समारोह, उपहार भेंट किए

रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा स्थित लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज, बसडीला में गुरुवार को सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम नारायण तिवारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह मजीठिया सभागार में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने श्याम नारायण तिवारी को एक उत्कृष्ट शिक्षक और विद्यार्थियों का योग्य मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी श्री तिवारी अपने ज्ञान और अनुभव से समाज को लाभान्वित करते रहेंगे। डॉ. त्रिपाठी ने इस बात पर जोर दिया कि जो शिक्षक अवकाश ग्रहण करने के बाद भी समाज में सम्मानजनक स्थान बनाते हैं, वे सभी के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।

कई अविस्मरणीय पलों को किया साझा

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक महेश्वर तिवारी और अरविंद कुमार सिंह ने श्याम नारायण तिवारी से जुड़े कई अविस्मरणीय पलों को साझा किया। उन्होंने कहा कि एक आदर्श शिक्षक के रूप में श्री तिवारी की भूमिका सदैव अन्य शिक्षकों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

Image Source Here...

मानवीय गुणों की हुई सराहना

विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम के सह-प्रमुख योगेन्द्र शुक्ला ने श्री तिवारी के मानवीय गुणों की सराहना की। उन्होंने बताया कि श्याम नारायण तिवारी ने कभी किसी का मन नहीं दुखाया और हमेशा लोगों को प्रसन्न रखते थे।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक श्याम नारायण तिवारी को उत्तरीय और माला पहनाकर भावपूर्ण विदाई दी। उन्हें कई उपहार भी भेंट किए गए।

माला पहनाकर दी गई भावपूर्ण विदाई

अपनी विदाई पर श्याम नारायण तिवारी ने कहा कि विद्यालय से विदा होते हुए उन्हें दुख हो रहा है, लेकिन शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के साथ स्वस्थ और प्रसन्न रहकर शिक्षक धर्म का निर्वाह करने पर अत्यंत सुख की अनुभूति भी हो रही है।

शिक्षक कर्मचारियों ने किया स्वागत

उन्होंने सभी शिक्षकों से 'संस्था हित सर्वोपरि है' के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए निष्ठापूर्वक शिक्षक धर्म का निर्वाह करने का आग्रह किया, ताकि भावी पीढ़ी के निर्माण में शिक्षक अपनी भूमिका का ठीक ढंग से निर्वाह कर सकें।

इस अवसर पर सुखदेव सिंह मजेठिया, वेद प्रकाश, श्रीमति सविता, अवधेश कुमार, विनोद मणि, बिपिन, नरेन्द्र, राजेश कुमार, नंदलाल, अविनाश शुक्ल, राज दूबे, पुनीत, अमित मौर्य, श्रीहरिद्वार, जय सिंह सहित अनेक शिक्षक कर्मचारियों ने स्वागत किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:54
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस