2 बच्चों के पिता ने सुसाइड किया, शराब के लिए मांग रहा था पैसे, नहीं मिलने पर फंदा लगाया
रूरल न्यूज नेटवर्क।चौरीचौरा थाना
क्षेत्र में दो बच्चों के पिता ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना
पर पहुंची चौरी चौरा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल
कॉलेज भिजवा दिया।
परिजनों ने बताया कि हमेशा
शराब के नशे में रहता था, कोई काम नहीं
करता था। गुरुवार को शराब के लिए पैसे मांग रहा था। नहीं देने पर कमरे जाकर फंदा
लगा लिया।
Image Source Here...
गुरुवार दोपहर में चौरी चौरा क्षेत्र के बिलारी
पंडित टोला के रहने वाले लाल महेंद्र गौड़ के बेटे श्याम सुंदर उर्फ संजय गौंड़ (50) ने मकान के कमरे में छत के पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर
सुसाइड कर लिया। परिजनों ने फंदे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।
घटना कि सूचना पर पहुंची
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदि
था। पूरे दिन नशे में धुत्त होकर घूमता रहता था। सुबह सुबह 10 बजे घर वालों से पैसा मांगा। पैसा नहीं मिलने पर सुसाइड
करने की धमकी दिया था।
परिवार के लोग उसे समझाने
के लिए डायल 112 पर फोन किया था। पुलिस के
आने से पहले ही श्याम सुंदर कमरे में फंदे से लटक गया। वह तीन भाइयों में बड़ा था।
वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।