BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Former, PCS officer • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 05-06-2026

पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री चौरी-चौरा पहुंचे, शहीदों को श्रद्धांजलि दी, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

रूरल न्यूज नेटवर्क। पूर्व पीसीएस अधिकारी एवं राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने शुक्रवार को ऐतिहासिक चौरी-चौरा शहीद स्मारक पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शहीदों के अद्वितीय त्याग और बलिदान को नमन किया।

अग्निहोत्री ने वर्ष 1922 के असहयोग आंदोलन में शामिल किसानों और ग्रामीणों के साहस को याद किया। उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा का जनआंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है, जिसने देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा प्रदान की।

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट, बरेली रहे अलंकार अग्निहोत्री ने शहीद स्मारक की विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज किए। उन्होंने लिखा, “देश के लिए दिए गए उनके योगदान और बलिदान का सम्मान करता हूं। पुनः सभी शहीदों को नमन एवं चौरी-चौरा में 4 फरवरी 1922 के असहयोग आंदोलन में प्रतिभाग करने वाले सभी ग्रामीणों एवं किसानों को नमन।”

उन्होंने आगे कहा कि 4 फरवरी 1922 को चौरी-चौरा की धरती पर किसानों और ग्रामीणों ने जिस साहस और संघर्ष का परिचय दिया, वह आज भी राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और जनशक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है। चौरी-चौरा आंदोलन केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि स्वतंत्रता के लिए जनसंकल्प और बलिदान की अमर गाथा है।

Image Source Here...

राष्ट्रीय अभियान मोर्चा (आर.ए.एम.) से जुड़े अग्निहोत्री ने कहा कि शहीदों का त्याग देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित में समर्पित रहने की सीख देता रहेगा। दिनांक 05 जून 2026 को दर्ज इस संदेश पर उन्होंने "पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट, बरेली" एवं "राष्ट्रीय अभियान मोर्चा (आर.ए.एम.)" के प्रतिनिधि के रूप में हस्ताक्षर किए।

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत अलंकार अग्निहोत्री ने प्रसिद्ध तरकुलहा देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने इस दौरान प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर करुणा निधि पांडेय सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:48
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस