Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, girl, dog • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 14-02-2026

मासूम बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, एंटी रैबीज इंजेक्शन लगा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर ग्राम सभा के अवरहिया गांव में शनिवार को एक आवारा कुत्ते ने 7 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल बच्ची की पहचान विजय लाल गुप्ता की 7 वर्षीय पुत्री अनु के रूप में हुई है, जो ग्राम सभा ब्रहम्पुर के अवरहिया टोल की निवासी है। परिजनों ने बताया कि अनु घर के पास खेल रही थी तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उसके चेहरे पर हमला कर दिया।

Image Source Here...

हमले के बाद अनु गुप्ता का काफी खून बह गया और वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत ब्रह्मपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया।

पीएचसी ब्रह्मपुर में डॉक्टरों ने बच्ची को एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया और प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×