गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
किसी ने पत्नी तो किसी ने बहन बनाकर दरिंदगी की, गोरखपुर में छात्रा से 10 लोगों ने रेप किया, दर्द बयां करते-करते रो पड़ी
रूरल न्यूज नेटवर्क।ऑटो चलाने वाले मुकेश ने शादी का झांसा दिया। मेरी मांग में
सिंदूर भरा। वह होटलों में मुझे पत्नी बनाकर ले जाता। वहां 4-4 घंटे रहकर मेरे
साथ शारीरिक संबंध बनाता था। एमबीए की पढ़ाई कर रहा मानवेंद्र मुझे अपने कमरे पर ले
गया। मकान मालिक से बताया कि छोटी बहन आई है।
रात में मेरे साथ शारीरिक
संबंध बनाए। कहा-घबराओ मत सब सही हो जाएगा। शादी कर तुम्हारे सारे शौक पूरे
करूंगा। मैं उसके साथ किराए के कमरे में 1 महीने तक रही। इसके बाद वह
मुझे सड़क पर छोड़ कर कहीं चला गया। मैंने घरवालों की बात नहीं मानी शायद इसलिए मुझे
आज यह सब देखना पड़ रहा है।’
ये कहते हुए गोरखपुर में
नौवीं की छात्रा रो पड़ी। 14
साल की लड़की का आरोप है कि 4 महीने में उससे
10 लोगों नें
दरिंदगी की है। पुलिस ने इस केस में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानिए कैसे हाई-फाई जिंदगी जीने के सपने देखने के चक्कर में एक लड़की फंसती चली गई…
Image Source Here...
मां बीमार-मौसा ने पढ़ाने की
जिम्मेदारी ली थी
पुलिस जांच में सामने आया
है कि छात्रा की मां मानसिक रूप से बीमार हैं। पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं।
घर की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से छात्रा को चौरी-चौरा इलाके में रहने वाली
उसकी मौसी और मौसा अपने घर लेकर गए। मौसा ने छात्रा को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली थी।
पास के ही इंटर कॉलेज में 9वीं क्लास में एडमिशन कराया
था। लेकिन रील बनाने का शौक रखने वाली छात्रा हाईफाई जिंदगी जीना चाहती थी।
शार्टकट तरीके से अमीर बनना चाहती थी।
स्कूल आते-जाते उसका ऑटो
चालक मोनू उर्फ मनीष से परिचय हो गया। मोनू छात्रा से हंसी मजाक करने लगा।
आते-जाते वह स्कूल भी छोड़ता था। दोनों के बीच मोबाइल पर भी बातें होने लगीं।1 नवंबर की सुबह छात्रा करीब 9 बजे मौसी के घर
से स्कूल जाने के लिए निकली। रास्ते में ऑटो चालक मनीष राजभर उर्फ मोनू मिला। मोनू
ऑटो में बैठाकर उसे एक निर्माणधीन मकान में लेकर गया। जहां पर उसने शारीरिक संबंध
बनाए।
इसी बीच उसके दो दोस्त किशन
सिंह और मुर्गा काटने वाला समीर उर्फ दिलशाद भी आ गया। दोनों ने भी एक-एक करके
छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद छात्रा को सड़क पर छोड़ दिया।
बहन बनाकर एमबीए छात्र ने
की दरिंदगी
छात्रा ने पुलिस को बताया
कि मेरे साथ यह सब होने के बाद अब मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे घर जाऊं।
मैंने ऑटो पकड़ा और रामगढ़ताल निकल गई। वहां जाकर बैठी थी। तभी मुझे एक युवक मिला।
वह आकर मुझसे बातें करने लगा। मैंने उसे अपनी परेशानी बताई।
उसने अपना नाम मानवेंद्र
पांडेय बताया। मानवेंद्र देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह
इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक किराए का कमरा लेकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।
मानवेंद्र मुझे विश्वास में लेकर अपने कमरे पर ले गया। वहां मकान मालिक को बताया
कि मेरी छोटी बहन आई है।
रात के समय उसने मेरे साथ
शारीरिक संबंध बनाया। मैं बहुत डर गई थी। कुछ बोल भी नहीं पाई। उसने कहा- घबराओ मत, सब सही हो जाएगा। मैं तुमसे शादी करके तुम्हारे सारे शौक
पूरे करूंगा। इस तरह मैं उसके साथ किराए के कमरे में 1 महीने तक रही। इसके बाद वह मुझे सड़क पर छोड़कर कहीं चला गया।
लौटकर वापस नहीं आया।
पति ने रेप किया, पत्नी गलत धंधे का बनाती दबाव
छात्रा सड़क पर इधर-उधर घूम
रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रुस्तमपुर में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति रोहित
साहनी से हुई। रोहित विश्वास में लेकर छात्रा को अपने घर ले गया। वहां पर पत्नी
निशा चौहान से मिलवाया।
छात्रा ने बताया कि यहां भी
रोहित साहनी दूसरे ही दिन से उसके साथ रेप करने लगा। वहीं पत्नी निशा गलत काम करने
का दबाव बनाती थी। निशा चौहान ने दबाव बनाकर कुछ लोगों के साथ सोने पर मजबूर किया
था।मैं वहां से
किसी तरह भागकर निकली तो फुटहवा इनार के पास मुझे ऑटो चालक मुकेश गौड़ मिला। मुझे
मुकेश ने अपने साथ रखा और शादी का झांसा दिया। उसने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया।
इसके बाद वह चौरी चौरा क्षेत्र के होटल में मुझे पत्नी बनाकर ले जाता था। वहां 4-4 घंटे रहकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
इस तरह जहां भी गई। वहां
मेरे साथ गलत ही हुआ। किसी को भी मेरे ऊपर दया नहीं आई। अब मैं आगे का भविष्य
सोचकर परेशान हूं। इतना सबकुछ होने के बाद भला कौन मुझे स्वीकार करेगा।
पकड़े गए 11 आरोपी, बढ़ सकते हैं और
नाम
चौरी चौरा पुलिस ने बुधवार
को मधुबन होटल संचालक धर्मराज यादव, किशन सिंह, समीर उर्फ दिलशाद, मनीष राजभर
उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार को
देवरिया रुद्रपुर के एमबीए की पढ़ाई करने वाले मानवेंद्र पांडेय, रामगढ़ताल के रूस्तमपुर निवासी रोहित साहनी, रोहित की पत्नी निशा चौहान, चौरी चौरा के
आकाश गौड़, हरमेंद्र जायसवाल और रेस्टोरेंट संचालक अजय
निषाद और शरण देने के आरोप में नीतू उर्फ रिया शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा
दिया। पुलिस की मानें तो इस मामले की जांच चल रही है। आगे और भी नाम सामने आ सकते
हैं।
पति-पत्नी के मोबाइल से
मिले कई अहम सुराग
पुलिस को रोहित और निशा
के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की
संलिप्तता भी सामने आ सकती है। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य और कड़ियां जुड़ती जा रही हैं।
मोबाइल में मिले अहम सुराग के आधार पर विवेचना जारी है।
Share On :
×
02:54
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस