BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Teacher • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 19-05-2026

शिक्षक महेश्वर त्रिपाठी सम्मानित, राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन पर भव्य समारोह

रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा स्थित एल. पी. के. इंटर कॉलेज बसडीला में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक श्री महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य, भूतपूर्व शिक्षक, समस्त विद्यालय परिवार, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया, उपाध्यक्ष सरदार शिवजीत सिंह मजीठिया और प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों द्वारा श्री त्रिपाठी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों ने सम्मानित शिक्षक श्री महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करना पूरे क्षेत्र और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

Image Source Here...

इस अवसर पर, राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक श्री महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान समस्त अध्यापकों, प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी और प्रबंधक सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने कार्य के प्रति और अधिक कर्तव्यनिष्ठ बनने के लिए प्रेरित करेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने श्री त्रिपाठी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे सदैव छात्रों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित रहे हैं। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे समर्पण के साथ समय पर पूरा किया। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि यह सम्मान श्री त्रिपाठी के साथ-साथ समस्त विद्यालय परिवार का है, जिससे पूरे प्रदेश में विद्यालय का मान बढ़ा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:53
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस