Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi,alcohol 20-Apr-2026 12:48 PM

गैस एजेंसी के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड से पहले शराब के नशे में बहनों से की थी मारपीट

रूरल न्यूज नेटवर्क। झंगहा थाना क्षेत्र में एक 17 साल के किशोर ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। इंडेन गैस एजेंसी के पास सुबह एक पेड़ पर फंदे के सहारे उसकी लटकी लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। घरवालों से पूछताछ कर शव बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किशोर की मां ने बताया कि सोमवार सुबह बेटा शराब पीकर घर आया था। बहनों से मारपीट की, इसके बाद धमकी देते हुए कहा कि बाहर जाकर वह सुसाइड करेगा। लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। सुबह उसकी फंदे से लटकी लाश मिली। झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर की सुनीता देवी ने बताया कि मेरी तीन बेटियां हैं और एक बेटा आदित्य चौहान था। सोमवार सुबह घर के एक काम के लिए उससे बोला था।

Image Source Here...

सुबह-सुबह वह मेरी बेटियों से मारपीट करने लगा। उसे डांट फटकार लगाई तो वह चिल्ला चिल्लाकर सुसाइड करने की बात कहने लगा। इसके बाद मेरे साथ बेटा घर से निकला। नई बाजार में आकर वह अचानक कहीं चला गया। मैं उसे ढूंढ ही रही थी।

तभी थोड़ी ही देर बाद सूचना मिली मेरा बेटा सावित्री इंडेन गैस एजेंसी के पास फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। यह कहते हुए सुनीता देवी चीख चीखकर रोने लगी। वह बोलीं कि मुझे अगर पता होता कि मेरा बेटा यह सब करेगा तो उसे घर नहीं बुलाती। हमेशा पीने को लेकर घर में विवाद होता था। इसलिए इधर वह गोरखपुर में ही किराए का मकान लेकर रह रहा था।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×