BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Deoria • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 29-05-2026

आंधी-तूफान से गोरखपुर-देवरिया रेल रूट ठप, आंधी से टूटा ओएचई तार, कई ट्रेन डाइवर्ट; कुछ का समय बदला

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के गौरी बाजार और देवरिया के बीच शुक्रवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान ने रेलवे संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। चौरीचौरा के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तार टूटने और रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल यातायात कई घंटों तक बाधित रहा।

इस घटना के कारण दस से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं, जबकि कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब छह बजे तेज आंधी के चलते चौरीचौरा क्षेत्र में OHE तार टूट गया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन तत्काल रोकना पड़ा। चौरीचौरा रेलवे स्टेशन के पास ग्राम सभा चौरी के निकट रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे रेल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त तार को दुरुस्त करने का काम शुरू किया, जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया।

कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों लेट

इस घटना का असर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ा। सरदार नगर रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। वहीं जनसेवा एक्सप्रेस सुबह करीब पांच बजे से चौरी चौरा और गौरी बाजार के आउटर पर रुकी रही। रेलवे विभाग ने पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया। बाद में डीजल इंजन की सहायता से दोपहर करीब एक बजे ट्रेनों को रवाना किया गया।

Image Source Here...

इस दौरान चौरी चौरा, गौरीबाजार और सरदार नगर स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। यात्रियों को पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ा। आसपास की दुकानों पर भी काफी भीड़ लग गई। पूछताछ केंद्रों पर यात्री लगातार ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पहुंचते रहे।

ट्रेनों में देरी से नाराज कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

Image Source Here...

रेलवे अधिकारियों ने सूचना मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। लगातार प्रयास के बाद सुबह करीब दस बजे ओएचई लाइन की मरम्मत कर रेल यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। हालांकि कई ट्रेनों का संचालन देर तक प्रभावित रहा।

सीपीआरओ बोले- यात्री देखते रहे टाइम टेबल

सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद 8 से अधिक ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है वहीं गोरखपुर से चलने वाली तीन ट्रेन रीशेड्यूल रहेंगे। उन्होंने अभी बताया कि जैसे-जैसे पता चल रहा है वैसे ही ट्रेनों की संख्या और भी बढ़ सकती है यात्रियों से अपील है कि वह लोग स्टेशन पर आने से पहले अपने ट्रेन की टाइमिंग जांच लें।

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

15652, 15708, 02564, 02570, 15565, 15034, 15048, 14674, 04314

ये ट्रेनें रीशेड्यूल की गईं

11082 को 2 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है, अब इसका प्रस्थान समय 16:20 बजे होगा।

12166 का निर्धारित प्रस्थान समय 15:25 बजे था, जिसे 1 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित कर अब 16:25 बजे कर दिया गया है।

15103 का निर्धारित प्रस्थान समय 16:15 बजे था, जिसे 1 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित कर अब 17:15 बजे कर दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:55
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस