BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chauri Chaura • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 15-04-2026

चौरीचौरा में 147B ओवरब्रिज का नक्शा बदला तो उबाल, व्यापारियों-सभासदों ने दिया सांकेतिक धरना

रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा के रेलवे ढाला 147B पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण में देरी और उसके मूल डिजाइन में बदलाव को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। बुधवार को वन भारत सिटीजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में व्यापारियों और सभासदों ने सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया।

Image Source Here...

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्ष 2021 में 13 दिनों तक चले आंदोलन के बाद जिस ‘Y’ टाइप ओवरब्रिज को स्वीकृति मिली थी, उसे अब कुछ प्रभावशाली लोगों के हित में ‘L’  मॉडल में बदला जा रहा है। उनका कहना है कि यह न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और आम जनता की सुविधा के साथ भी खिलवाड़ है।  काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि सोनबरसा मार्ग की विंग को हटाना क्षेत्र की कनेक्टिविटी खत्म करने की साजिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि ओवरब्रिज केवल स्वीकृत ‘Y’ मॉडल में ही बनाया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Image Source Here...

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव, सेतु निगम के प्रबंध निदेशक और मुख्य परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता भी की गई।

उन्होंने चेताया कि यदि नक्शे में किया गया बदलाव तुरंत नहीं सुधारा गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

धरना प्रदर्शन में सभासद मोहित जायसवाल, संजय वर्मा, पौरुष कुमार, देव अमृत राणा जायसवाल, अजय कुमार पासवान, सत्यानंद वर्मा, राजकुमार जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मिथिलेश वर्मा, राजेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, गौतम जायसवाल, संजय मद्धेशिया, राजू वर्मा, अमित वर्मा और अभिषेक गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस