BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, mobile shop, liquor • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 12-03-2026

देशी शराब व मोबाइल की दुकान में चोरी, 167 देशी शराब की बोतल और लैपटाप, इन्वर्टर और नगदी पर किया हाथ साफ

रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द में नकाबपोश चोरों ने देर रात देशी शराब और मोबाईल की दुकान में चोरी की। सबसे पहले बिजली की तार को काटा। उसके बाद शराब की दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। फिर गल्ले में रखा 35000 रुपए, 167 शीशी देशी शराब और सीसीटीवी कैमरे का मदरबोर्ड चोरी कर लिया। उसके बाद सामने वाली मोबाइल की दुकान में घुसे और वहां से लैपटॉप, इनवर्टर और गल्ले में रखी नकदी भी उठा ले गए। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद है।

सुबह जब दुकानदार दुकान पहुंचे तब सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी और चौरी चौरा थाना में FIR दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और चोरो का पता लगा रही है।

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द में मुख्य चौराहे पर भोर के समय चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी, शराब और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया।

Image Source Here...

सोनबरसा बाजार निवासी सुशील कुमार प्रजापति की सरकारी देशी शराब की दुकान डुमरी खुर्द चौराहे पर स्थित है। पीड़ित के मुताबिक 9 मार्च की रात से 10 मार्च की भोर करीब 3 बजे से 3:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने पहले दुकान की बिजली काट दी।

फिर चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के अंदर रखे करीब 35 हजार रुपये नकद, 167 शीशी इंडेक्स्ट्रा पैक देशी शराब और पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का मदरबोर्ड भी अपने साथ ले गए।

Image Source Here...

ताला टूटा देखर घबराई सफाई कर्मी दुकान मालिक के अनुसार सुबह जब बगल में रहने वाली एक महिला सफाई करने के लिए पहुंची तो उसने दुकान का ताला टूटा हुआ और बल्ब जमीन पर गिरा हुआ देखा। उसने तुरंत मालिक को इसकी सूचना दी। दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ितों ने चौरी चौरा थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:56
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस