Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Vishwa Hindu Parishad, Bajrang Dal • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 09-03-2026

दिल्ली में तरुण की हत्या, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश यात्रा

रूरल न्यूज नेटवर्क। चौरीचौरा में दिल्ली में तरुण की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश यात्रा निकाली। यह यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर, पुराना बस स्टेशन से शुरू होकर भोपा बाजार चौराहे तक पहुंची।

आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घटना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तरुण की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत की जाए।

Image Source Here...

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित वर्मा, अमित जायसवाल, पंडित महामना फाउंडेशन के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा, बजरंग दल के जिला कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख आदित्य दबगर, प्रखंड सहसंयोजक कुनाल जायसवाल, प्रखंड संयोजक सागर वर्मा, कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख विशाल मद्धेशिया, सह कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख विजय राज गुप्ता, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख सूरज जायसवाल, ग्राम संयोजक मंगरू निषाद और राजन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×