BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chauri Chaura • गोरखपुर / ब्रह्मपुर • 09-06-2026

चौरीचौरा क्षेत्र में कौन तोड़ रहा शिलापट्‌ट, दूसरी बार हुई घटना, विधायक ने कहा-विपक्षी विकास नहीं देख पा रहे, उन्हें जेल दिखाएंगे

रूरल न्यूज नेटवर्क। जिले की चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ई. सरवन निषाद ने दावा किया था कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण कराया है। इनमें से कई सड़कों का शिलान्यास उनकी मौजूदगी में उनके पिता कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने किया था। लेकिन एक सप्ताह से कोई शिलान्यास व लोकार्पण के उन शिलापट्‌टों को तोड़ने में लगा है, जिसपर डा. संजय और ई. सरवन के नाम हैं। विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर ऐसा करने वालों को सबक सिखाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी विकास कार्य नहीं देख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कृत्य बार-बार किया जाएगा तो विपक्षी जिन आंखें से विकास कार्य नहीं देख पा रहे, उन्हीं आंखों से जेल दिखाया जाएगा।

Image Source Here...

लगभग एक सप्ताह पहले ब्रह्मपुर ब्लाक में भी एक शिलापट्‌ट तोड़ा गया था। इसपर भी कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद और स्थानीय विधायक ई. सरवन निषाद का नाम था। इसपर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। बात विधायक तक पहुंची तो उन्होंने भी नाराजगी जताई। नतीजा रहा कि पुलिस ने रातोंरात नया शिलापट्‌ मंगवाकर वहां लगवाया। इस घटना को लेकर चर्चा अभी चल ही रही थी कि चौरी चौरा के गौनर क्षेत्र में भी कैबिनेट मंत्री व विधायक के नाम वाला शिलापट्‌ट तोड़ दिया गया। इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कौन है जो लगातार शिलापट्‌टों को निशाना बना रहा है।

Image Source Here...

कार्यकर्ताओं ने इस घटना की जानकारी विधायक को दी है। विधायक ने पुलिस और प्रशासन से बात कर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने इस बात को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी पोस्ट किया है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उसे विपक्ष देख नहीं पा रहा है। इसीलिए इस तरह की हरकत कर रहा है। बार-बार यह घटना की जा रही है। इससे बाज नहीं आए तो उन्हें जेल का रास्ता दिखाया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:46
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस