BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Yogiraj, environmental, state • गोरखपुर / चरगांवा • 03-02-2026

योगीराज में 11 रामसर स्थलों ने सूबे की पर्यावरणीय विरासत को नई पहचान दी: डॉ अनिता अग्रवाल

रूरल न्यूज नेटवर्क। हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एटा स्थित पटना पक्षी विहार और गुजरात के कच्छ जिले की छारी-ढांड आर्द्रभूमि को रामसर स्थल के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलना भारत की समृद्ध जैव-विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद रामसर स्थल की संख्या बढ़ कर 98 हो गई है जबकि 2014 तक यह सिर्फ 26 थी। उत्तर प्रदेश में 2017 तक सिर्फ 01 रामसर साइट ऊपरी गंगा नदी (बृजघाट से नरोरा तक) थी, जिसे 2005 में यह दर्जा मिला था, आज अकेले उत्तर प्रदेश में 11 रामसर स्थल हैं।

Image Source Here...

चिड़ियाघर में विश्व आद्रभूमि दिवस 2026 पर नेचर वॉक और फिल्मोत्सव आयोजित

डॉ अनिता अग्रवाल, विश्व आद्रभूमि दिवस के उपलक्ष्य में शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। चिड़ियाघर, गोरखपुर वन प्रभाग और हेरिटेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेचर वॉक एवं प्रख्यात वाइल्डलाइफ फिल्म निर्माता निर्देशक माइक हरिगोविंद पाण्डेय की वेटलैंड और पक्षी विज्ञानी सालिम अली पर फिल्मो का प्रदर्शन छात्रों ने देखा। डॉ अनिता अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश जैव-विविधता के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। एटा को शामिल किए जाने के बाद अब प्रदेश में कुल 11 रामसर स्थल हो गए हैं, इससे उत्तर प्रदेश रामसर स्थलों की संख्या के मामले में तमिलनाडु के बाद दूसरे स्थान पर है। ये सभी स्थल वैश्विक स्तर पर प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहे हैं। रामसर मान्यता भारत की प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

Image Source Here...

डीडीयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग के 70 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग, वेटलैंड संरक्षण का संकल्प

प्राणी उद्यान के रेंजर गौरव वर्मा ने बताया कि भारत वर्ष 1971 में ईरान के रामसर शहर में प्रारंभ हुए रामसर कन्वेंशन का हस्ताक्षरकर्ता है, जिस पर भारत ने 1 फरवरी 1982 को हस्ताक्षर किए थे। डॉ साहिल महफूज ने बताया कि विशेष संरक्षण महत्व वाली आर्द्रभूमियों को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में नामित किया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक ढांचे के अंतर्गत देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिला परियोजना अधिकारी नमामी गंगे आशीष जायसवाल स्थानीय स्तर पर वेटलैंड संरक्षण को लेकर चल रहे कार्यो की जानकारी प्रदान की। 70 की संख्या में उपस्थित दीन दयाल उपाध्याय माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में हेरिटेज फाउंडेशन के मनीष , आशीष कुमार, रेंजर श्याम विहारी, भारतीय वन्यजीव संस्थान जलज केंद्र के दीपक साहनी और रीतेश कुमार उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस