BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, blackmailing case • गोरखपुर / चरगांवा • 30-05-2026

दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग मामले में 10 साल की सजा, NGO कर्मी को विश्वास में लेकर किया रेप, फिर वायरल की थी फोटो

रूरल न्यूज नेटवर्क। शाहपुर थाना क्षेत्र में एनजीओ में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म और साइबर अपराध के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सख्त सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार ने शाहपुर के रहने वाले दोषी सचिन गुप्ता को 10 साल कठोर कारावास और 23 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी है। अर्थदंड न जमा करने पर 3 माह का कारावास अलग से भुगतना होगा। आरोपी को सजा दिलवाने में एडीजीसी रमेश चंद्र पांडेय और एडीजीसी अतुल कुमार शुक्ला का अहम योगदान रहा। घटना साल 2023 की है। आरोपी सचिन गुप्ता शाहपुर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। उसने पहले एनजीओ में कार्यरत पीड़िता पति से अलग बच्चों के साथ रहती है। वह अपनी आजीविका चलाने के लिए एनजीओ में काम करती है। वहीं पर उसकी जान-पहचान सचिन गुप्ता से हुई। सचिन ने महिला को विश्वास में लेकर धोखे से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Image Source Here...

आरोपी यहीं नहीं रुका- उसने पीड़िता को धमकाकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की ईमेल और फेसबुक आईडी हैक कर ली और उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

कोर्ट की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इसे महिला की गरिमा के खिलाफ जघन्य अपराध माना। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी सजा जरूरी है ताकि समाज में संदेश जाए। जुर्माने की राशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी।

शाहपुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। साइबर सेल की मदद से डिजिटल सबूत जुटाए गए, जिससे सजा दिलाने में मदद मिली।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:06
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस