BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, railway engineer • गोरखपुर / चरगांवा • 20-05-2026

रेलवे इंजीनियर के अकाउंट से उड़ाए 1.35 लाख, रामायण पाठ पर बैठा था पीड़ित, मैसेज देख उड़े होश

रूरल न्यूज नेटवर्क। रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के दो अलग-अलग बैंक अकाउंट्स से UPI के जरिए कुल 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। यह साइबर ठगी तब हुई जब पीड़ित अपने घर में रामायण पाठ में बैठे हुए थे। उनका दावा है कि उन्होंने न तो कोई अंजान लिंक क्लिक किया और न ही कोई संदिग्ध मैसेज आया था। अकाउंट से विदड्रॉ का मैसेज आने पर उन्हें इस जालसाजी का पता चला। इसकी शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन नम्बर पर की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Image Source Here...

तीन ट्रांजैक्शन में खाली हुआ अकाउंट

शहर के शाहपुर इलाके के राप्तीनगर में रहने वाले रेलवे हेडक्वार्टर में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर रमेश पांडेय ने बताया कि 18 मई की शाम को वह रामायण पाठ कर रहे थे। इसी बीच शाम करीब 6:55 बजे उनके मोबाइल पर पहला मैसेज आया, जिसमें इंडियन बैंक के अकाउंट से 35,800 रुपये कटने की जानकारी थी। इस ट्रांजैक्शन से उनका इंडियन बैंक का अकाउंट पूरी तरह खाली हो गया। इसके ठीक तीन मिनट बाद, उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अकाउंट से भी 50-50 हजार रुपये के दो ट्रांजैक्शन हो गए।

बिना लिंक क्लिक किए हुई ठगी

 रमेश पांडेय के मुताबिक, उन्होंने न तो किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया था और न ही कोई संदिग्ध मैसेज देखा था। मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत बैंक ऐप खोलकर डिटेल्स चेक करने की कोशिश की, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि पैसे किस अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं।

हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत

धोखाधड़ी का पता चलते ही इंजीनियर ने तुरंत टोल फ्री नंबर 18001700 और 1800111109 पर कॉल करके अपने दोनों बैंक अकाउंट्स को डिएक्टिवेट कराया। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जिस यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उसे ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस