BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, property, OTS • गोरखपुर / चरगांवा • 28-03-2026

1583 डिफाल्टर आवंटियों को मिला अंतिम मौका, OTS में जमा कर बचा सकते हैं संपत्ति

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के 1583 डिफाल्टर आवंटियों को एक अंतिम मौका दिया गया है। एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत बकाया जमा कर वे अपनी प्रॉपर्टी बचा सकते हैं नहीं तो आरसी जारी कर वसूली होगी और आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

इस योजना में पैसा जमा करने पर पेनाल्टी से राहत भी मिलेगी। इन डिफाल्टरों पर लगभग 53 करोड़ 4 लाख रुपये का बकाया है। इसमें मूल ब्याज के साथ पेनाल्टी भी शामिल है। OTS का लाभ लेने पर पेनाल्टी नहीं लगेगी।

Image Source Here...

GDA के अनुसार, OTS-2026 योजना के तहत डिफाल्टरों को दंडात्मक ब्याज से पूरी तरह राहत दी जा रही है और आसान किस्तों में बकाया जमा करने की सुविधा भी दी गई है। इसके बावजूद यदि कोई आवंटी इस अवसर का लाभ नहीं उठाता है, तो उसे भविष्य में किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी। प्राधिकरण का कहना है कि ऐसे मामलों में बकाया की वसूली भू-राजस्व की तरह की जाएगी, जिसमें कुर्की, जब्ती और अन्य कानूनी कदम भी शामिल हो सकते हैं।

18 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सभी डिफाल्टरों को ई-मेल, एसएमएस और नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। 18 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 3 माह तक आवेदन लिए जाएंगे।

इसी अवधि में मामलों का निस्तारण भी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना एक सीमित अवधि के लिए है और इसके बाद किसी प्रकार की रियायत की संभावना नहीं होगी।

योजना के तहत आवंटियों को किस्तों में भुगतान की सुविधा दी गई है, लेकिन इसके लिए भी तय समय का पालन अनिवार्य होगा। यदि कोई आवंटी 30 दिनों के भीतर निर्धारित एक-तिहाई राशि जमा नहीं करता है, तो उसका आवेदन निरस्त हो सकता है। इसी तरह, शेष किस्तों का भुगतान समय पर न करने पर भी योजना का लाभ समाप्त कर दिया जाएगा।

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना में आवेदन न करने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऐसे मामलों में संपत्ति की कुर्की, आवंटन निरस्तीकरण और बकाया की जबरन वसूली जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। इसके अलावा, संबंधित आवंटियों का नाम डिफाल्टर सूची में दर्ज कर आगे की योजनाओं में उनकी पात्रता भी प्रभावित हो सकती है।

4 साल बाद आया है मौका

GDA में 4 साल बाद ओटीएस योजना लागू की गई है। इससे पहले वर्ष 2021-22 में यह योजना चलाई गई थी, जिसमें कई आवंटियों ने लाभ उठाकर अपना बकाया चुकाया था। इस बार भी प्राधिकरण को उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाएंगे।

फिलहाल, जीडीए ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह योजना राहत के साथ-साथ चेतावनी भी है। जो आवंटी समय रहते अपने बकाया का निस्तारण कर लेंगे, उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:07
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस