BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Municipal Corporation, GDA • गोरखपुर / चरगांवा • 18-02-2026

नगर निगम को हस्तांतरित हुईं GDA की 16 कॉलोनियां, विकास कार्यों के लिए 57 करोड़ रुपये भी दिए

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की 16 कालोनियों को आखिरकर नगर निगम को हस्तांतरित कर ही दिया गया। यह काम लंबे समय से लंबित था। कोई न कोई बाधा सामने आती रहती थी, लेकिन महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के कक्ष में उनके सामने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को ये कालोनियां हस्तांतरित कीं। इसके साथ ही विकास कार्यों के लिए GDA की ओर से 57 करोड़ 9 लाख रुपये भी नगर निगम को दिए गए हैं।

इन कालोनियों में अभी तक प्राधिकरण की ओर से ही सड़क, पार्क, नाली, पेयजल एवं बिजली आदि सुविधाओं की देखरेख की जाती थी। इसके साथ ही साफ-सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी GDA की ओर से ही कराया जाता रहा है। अब ये सभी कार्य नगर निगम के जिम्मे होंगे।

नगर निगम विकसित करेगा सुविधाएं

इन कालोनियों के हस्तांतरण से पहले कई दौर की बैठकें और संयुक्त निरीक्षण किया गया है। नगर निगम की ओर से आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए GDA से धनराशि मांगी गई थी। नाली, सैंपवेल, पेयजल आपूर्ति, नलकूप, वाटर लिफ्टिंग पंप, पथ प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए वाहनों की व्यवस्था के लिए धनराशि की मांग की गई थी।

29 जनवरी 2026 को इसके लिए 57 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि दी जा चुकी है। इन कार्यों को कराने के लिए नगर निगम की ओर से निविदा निकालने की सूचना GDA को भी दी जाएगी।

दूर की बाधाएं

इन 16 कालोनियों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया कई बार शुरू हुई लेकिन कुछ आगे बढ़ने के बाद यह ठंडे बस्ते में चली जाती थी। GDA उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने भी हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की। जैसे-जैसे हस्तांतरण की राह में बाधाएं आती गईं, उसे दूर किया जाने लगा। लगभग 2 साल बाद अंतत: यह प्रक्रिया पूरी की जा सकी। कालोनियों के हस्तांतरण के दौरान प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह, मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, सहायक अभियंता एके तायल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश कुमार मिश्र, अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा, महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Image Source Here...

कालोनियों का हुआ हस्तांतरण

गौतम विहार आवासीय योजना, लेक व्यू अपार्टमेंट आवासीय योजना, शास्त्रीपुरम विस्तार आवासीय योजना, गोलघर व्यावसायिक कांप्लेक्स, वसुंधरा एन्क्लेव फेज एक, दो व तीन, लोहिया एन्क्लेव प्रथम, द्वितीय व तृतीय फेज, वैशाली आवासीय योजना, कारपोरेट पार्क (कार्यालय उपयोग), यशोधरा कुंज आवासीय योजना, बुद्ध विहार आवासीय योजना पार्ट ए, बी व सी, आम्रपाली आवासीय योजना, अमरावती निकुंज आवासीय योजना, सिद्धार्थपुरम विस्तार आवासीय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना राप्तीनगर विस्तार।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस