BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, criminal, encounter • गोरखपुर / चरगांवा • 10-01-2026

गोरखपुर मुठभेड़ में पकड़े गए 2 बदमाश:एक के पैर में लगी गोली, रिटायर्ड लेखपाल को बंधक बनाकर की थी 84 लाख की डकैती

गोरखपुर के एम्स थाने की पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र स्थित रजही मौर्या चौराहा पर रिटायर लेखपाल बालेंद्र सिंह (70) को परिवार समेत बंधक बनाकर 84 लाख की डकैती की घटना को 4 बदमाशों ने अंजाम दिया था। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाश इस घटना में शामिल थे।

बदमाशों की पहचान चिलुआताल क्षेत्र विस्तारनगर निवासी रामरक्षा उर्फ तेजू यादव और एम्स क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ रजही टोला निवासी देवेंद्र निषाद उर्फ दयानंद उर्फ डायना के रूप में हुई। इनके पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, 2 गोली, 50 हजार रुपये, 3 अंगूठी, 2 जोड़ी कान का झाला, 1 जोड़ी टप्स और कान की टैपरिंग बरामद किया है।

रजही में 5 जनवरी की शाम को घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई थी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की 8 टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थीं। एम्स थाने की पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली है। इनके अलावा दो और फरार बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।

इस तरह हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि घटना में शामिल बदमाश लूट के माल का बटवारा कर रहे हैं। शुक्रवार की देर रात एम्स क्षेत्र में ही बदमाशों के ठिकाने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान बदमाश रामरक्षा उर्फ तेजू ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में रामरक्षा के पैर में गोली लग गई। वह वहीं पर गिर गया। वहीं दूसरा बदमाश देवेन्द्र निषाद उर्फ डायना मोटरसाइकिल से भागने के दौरान पेड़ से टकराकर जमीन पर गिर गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश रामरक्षा उर्फ तेजू को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।

एम्स थाने का हिस्ट्रीशीटर है डायना

वहीं पकड़ा गया दूसरा बदमाश देवेंद्र उर्फ डायना एम्स थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं। इसपर 30 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। डायना पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला कर चुका है। उस समय छापा मारने डायना के घर गए कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

निशाने पर सीमेंट कारोबारी, लेखपाल के घर पहुंच गए बदमाश

गोरखपुर में रिटायर्ड लेखपाल नहीं बल्कि सीमेंट कारोबारी बदमाशों के निशाने पर थे। दोनों घरों के गेट एक जैसे होने पर बदमाशों ने रिटायर्ड लेखपाल के घर को निशाना बनाया। यहां दो साल के जुड़वा बच्चों के गर्दन पर चाकू रखकर 80 लाख की लूट की। भागते समय धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे।

पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूट की वारदात एम्स थाना क्षेत्र के रजही मौर्या टोला में हुई।

Image Source Here...

रिटायर्ड लेखपाल से घटना की जुबानी

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र स्थित रजही मौर्या चौराहा पर रिटायर लेखपाल बालेंद्र (70) रहते हैं। पीड़ित बालेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया- सोमवार शाम करीब 6 बजकर 42 मिनट पर दो बाइकों से चार बदमाश उनके घर पहुंचे और गेट की घंटी बजाई। मेरी पत्नी ऊषा सिंह किचन में थीं। बहू कल्पना सिंह और छोटे भाई तेजबहादुर सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह भी वहीं थीं।

मुझे लगा कि कोई कोरियर वाला आया है। लेकिन जैसे ही गेट खोला, बदमाशों ने सीमेंट का रुपया मांगना शुरू कर दिया। मैंने उनसे कहा कि मेरी कोई दुकान नहीं है। मैं उन्हें कुछ बताता कि इतने में बदमाशों ने मेरे सिर पर बट से वार कर फोड़ दिया। जबकि तीन बदमाश कनपटी पर पिस्टल सटाकर जबरन उन्हें घर के अंदर ले गए। इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।

बदमाशों ने घर के तीन कमरों में रखी अलमारियों की चाबियां लेकर जेवर और करीब 4 लाख रुपए कैश निकाल लिए। इस दौरान मेरी पत्नी, बहू के जेवर भी निकलवा लिए। और उन्हें भी एक कमरे में बंद कर दिया। एक अलमारी के लॉकर की चाबी नहीं देने पर बदमाशों ने मेरे डेढ़ साल के पोते के गले पर तमंचा लगा दिया। बोले- चाबी नहीं दोगे तो गोली मार देंगे।

मैंने कहा- चाबी नहीं मिल रही है। लॉकर तोड़ दीजिए। इसके बाद बदमाशों ने उसमें रखे जेवर भी ले गए।

घर में 39 मिनट मचाया तांडव

घर में 39 मिनट तक तांडव मचाने के बाद करीब सात बजकर 21 मिनट पर बदमाश जाते-जाते धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी गई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

बालेंद्र सिंह ने बताया- यदि मैंने विरोध किया होता तो शायद बदमाश पूरे परिवार को मार देते। बताया कि बदमाशों की भाषा और लहजा पूरी तरह स्थानीय था। इससे वे आसपास के ही रहने वाले हो सकते हैं।

गांव की ओर निकल गए बदमाश

बदमाश उसी रास्ते से गांव की ओर भाग निकले, जो एयरफोर्स से रजही की ओर जाता है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगाली लेकिन रात के अंधेरे के कारण कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका। हालांकि पुलिस का मानना है कि बदमाश जानबूझकर गांव की ओर गए, ताकि मुख्य सड़क पर निकलकर पुलिस को चकमा दे सकें।

एडीजी और डीआईजी ने किया निरीक्षण

मंगलवार सुबह एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी सिटी अभिनव त्यागी और एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। अधिकारियों ने इलाके के लोगों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और घरों में मजबूत लोहे के दरवाजे ताले लगवाने की सलाह दी।

 घटना के बाद दहशत में लोग

घटना के बाद से आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं। पीड़ित के पटीदार राजेश सिंह ने बताया कि उनकी सीमेंट की दुकान है। अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बदमाश संभवत उनकी सीमेंट की दुकान को निशाना बनाने आए थे क्योंकि दोनों मकानों के गेट एक जैसे ही हैं।

फुटेज में बदमाश बाइक पर जाते दिखे लेखपाल ने बताया- मेरे छोटे भाई तेज बहादुर सिंह को दिखाई नहीं देता है। वह बरामदे में सो रहे थे। बदमाशों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बदमाशों के जाने के बाद लेखपाल ने पुलिस को सूचना दी। एम्स थाना पुलिस, एसपी सिटी अभिनव त्यागी और सीओ जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:12
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा