BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, fraud, Bitcoin investment • गोरखपुर / चरगांवा • 03-03-2026

बिटकॉइन निवेश के नाम पर आकर्षक लाभ का झांसा, 2 जालसाज गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन में दोगुना मुनाफा दिलाने के झांसा देकर करोड़ों रुपये एंठने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी वेबिनार आयोजित कर निवेशकों से अवैध रूप से धन इकट्ठा किया था।

आरोपियों की पहचान देवरिया के खामपार बहोरवा संजीव कुमार कुशवाहा सफेद शर्ट में लोगों को निवेश के बारे में समझा रहा था। जबकि जबकि देवरिया के गौरीबाजार बन्सहिया निवासी अंकित श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

रामगढ़ताल थाने के इंस्पेक्टर नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग होटल कृष्णा पैलेस के रूम नंबर 315 में लोगों को बिटकॉइन निवेश के नाम पर आकर्षक लाभ का झांसा देकर रकम ले रहे हैं।

सूचना मिलते ही टीम ने होटल पहुंचकर रूम खोलवाया। वहां देवरिया के खामपार बहोरवा संजीव कुमार कुशवाहा सफेद शर्ट में लोगों को निवेश के बारे में समझा रहा था। जबकि जबकि देवरिया के गौरीबाजार बन्सहिया निवासी अंकित श्रीवास्तव ने निवेशकों को स्कीम बताने के लिए बुलाया था।

Image Source Here...

दोनों आरोपियों का कबूलनामा

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अधिक लाभ का लालच देकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने निवेश से संबंधित कोई पंजीकरण या वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। वहीं, रूम में मौजूद दो अन्य लोग बैकुन्ठपुर जिला गोपालगंज बिहार निवासी मनोज दीक्षित और सीधारी पूर्वी थाना सिधारी जिला आजमगढ़ निवासी श्रवण कुमार भी घटना स्थल से थाने लाए गए।

पुलिस आरोपियों के बयान के आधार पर गैंग के अन्य सहयोगियों की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, विनियमित स्कीम पाबंदी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना रामगढ़ताल पुलिस अब कॉल डिटेल और लैपटॉप के डिजिटल सबूतों के आधार पर गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।

लैपटॉप में मिले रुपये भेजने के स्क्रीनशॉट

बरामद लैपटॉप में फोटोग्राफ और क्रॉस क्रिएटिव एंड कान्सेप्ट फर्म में रुपये भेजने के स्क्रीनशॉट मिले। पुलिस ने इन सबूतों का रंगीन प्रिंटआउट निकाल कर पुलिससे साक्ष्य के तौर पर अपने पास रख लिया।

इन्वेस्ट के लिए वेबिनार आयोजित किए

बिटक्वाइन में इन्वेस्ट करने के लिए वेबिनार आयोजित किया गया था जिसमें सम्मिलित होने के लिए लोगों को बुलाया गया था। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि आपको किसने बुलाया था तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अंकित श्रीवास्तव ने बुलाया था। अंकित श्रीवास्तव ने लोगों से कहा था कि एक अच्छी स्कीम लांच हुई है। जितना जल्दी रुपया लगायेंगे उतना अधिक लाभ होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस