BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, power • गोरखपुर / चरगांवा • 10-06-2026

72 घंटे से 200 घरों में अंधेरा, सीएम योगी के बसाये गांव में भी बिजली नहीं, नाराज ग्रामीणों ने सब-स्टेशन घेरा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में रजही क्षेत्र के करीब 200 घरों में पिछले 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे नाराज उपभोक्ताओं ने नईयापार विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और अवर अभियंता (जेई) पर लापरवाही का आरोप लगाया। नईयापार उपकेंद्र से जुड़े रजही क्षेत्र के स्कूल टोला, रामसरिया टोला, पूरे वनटांगिया बस्ती, हरिजन बस्ती टोला, सोखा टोला समेत आसपास के कई मोहल्लों में तीन दिनों से बिजली नहीं है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोबाइल टावर भी बंद हो गए हैं, जिससे अधिकांश कंपनियों का नेटवर्क प्रभावित हो गया है।

Image Source Here...

प्रदर्शन कर रहे जनार्दन मौर्य, राकेश कुमार शुक्ल, राधेश्याम और नन्हे मौर्य सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जेई सुभाष चंद्र मौर्य मौके पर नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि जेई फोन कॉल भी नहीं उठाते और उठाने पर संतोषजनक जवाब नहीं देते। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में बांस-बल्ली के सहारे अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति दी जाती है। केबल कटने के कारण हाल ही में एक युवक करंट की चपेट में आ गया था, हालांकि उसकी जान बच गई। उपकेंद्र पर पहुंचे कन्हैया, लालबहादुर शुक्ल, राजेंद्र कुमार शुक्ल, संदीप मौर्य, अंकुर, सदानंद, शनि सिंह, प्रभुनाथ सिंह, विनोद समेत अन्य लोगों ने जेई के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने फाल्ट ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत भी की। प्रदर्शन के दौरान सब-स्टेशन ऑपरेटर सचिन कनौजिया ने ग्रामीणों को जेई से संपर्क करने की बात कही।

पोल-ट्रांसफार्मर गिरने से बढ़ी समस्या

रजही टोला निवासी राकेश शुक्ल ने बताया कि करीब 20 उपभोक्ताओं के लिए मात्र 10 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। अधिक भार के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर से वनटांगिया और आजादनगर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है।

रामसरिया टोला में करीब 15 बिजली के पोल गिर गए हैं, जबकि 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी पोल से नीचे गिर पड़ा है। वहीं स्कूल टोला में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पोल सहित धराशायी हो गया है, जिससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

 गोद लिए गांव में भी नहीं पहुंची राहत

वनटांगिया गांव निवासी हरिश्चंद्र भारती ने बताया कि गांव में सोमवार से बिजली नहीं है। शिकायतों के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन शुक्ल और चरगांवा ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह द्वारा गोद लिए गए गांव में भी लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से करीब 500 मीटर दूरी पर ब्लॉक प्रमुख का आवास होने के बावजूद किसी जनप्रतिनिधि ने समस्या की सुध नहीं ली।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस