BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, mobile phone • गोरखपुर / चरगांवा • 24-03-2026

दो महीनों में 230 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद, मोबाइल वापस मिलने पर लोग काफी खुश नजर आए

रूरल न्यूज नेटवर्क। जीआरपी ने सराहनीय काम करते हुए पिछले दो महीनों में 230 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जीआरपी की सर्विलांस सेल और पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से संभव हो सकी। इस अभियान का संचालन पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज के निर्देशन में किया गया।

गोरखपुर में पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम तथा गोरखपुर के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार सिंह की निगरानी में पूरी टीम ने काम किया।

सर्विलांस सेल की टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल सुन्दर सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव और विकास कुमार राय शामिल रहे, ने गोरखपुर के थानों और चौकियों की टीम के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और अन्य राज्यों से इन मोबाइल फोन को खोज निकाला।

बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत की बात करें तो ज्यादातर फोन 25 से 30 हजार रुपये के बीच के हैं, जबकि कुछ की कीमत 60 हजार रुपये तक है। सभी 230 मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

Image Source Here...

गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक रेलवे कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर इन सभी मोबाइलों को उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया गया। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने GRP पुलिस की जमकर तारीफ की।

पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के नेतृत्व में सर्विलांस सेल ने मई 2025 से अब तक करीब 1000 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

इस सराहनीय कार्य के लिए सर्विलांस टीम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 15,000 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस