BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, TB patient • गोरखपुर / चरगांवा • 02-06-2026

गोरखपुर में 2369 नए टीबी मरीज मिले, CHO की मदद से चलेगा विशेष अभियान, लगेंगे 417 शिविर

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में टीबी मरीजों की पहचान के लिए चलाए जा रहे सौ दिवसीय अभियान में अब तक 2369 नए टीबी मरीज खोजे जा चुके हैं। अभियान के 60 दिन पूरे होने के बाद सोमवार से अगले 40 दिनों के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की मदद से टीबी के साथ मधुमेह और ब्लड प्रेशर जैसे गैर संचारी रोगों के मरीजों की भी पहचान की जाएगी।

सोमवार को CMO डॉ. राजेश झा ने पिपरौली ब्लॉक में लगाए गए दो आयुष्मान आरोग्य शिविरों का निरीक्षण किया। यहां सीएचओ की मदद से लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी और अन्य बीमारियों के संभावित मरीजों की पहचान की जा रही थी। CMO डॉ. राजेश झा ने बताया कि अभियान के शुरुआती 60 दिनों में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। इस दौरान करीब 11 हजार एक्स-रे और 9115 सीबीनॉट जांच के माध्यम से 2369 नए टीबी मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा और सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं दी जा रही हैं।

Image Source Here...

 417 शिविर लगाकर की जाएगी जांच

CMO ने बताया कि सोमवार से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत जिले में करीब 417 शिविर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन शिविरों में CHO टीबी के साथ मधुमेह और ब्लड प्रेशर के मरीजों की पहचान करेंगे। जांच में बीमारी की पुष्टि होने के बाद मरीजों का इलाज और नियमित फॉलोअप किया जाएगा।

अभियान को लेकर CMO ने सभी अधीक्षक और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान की लगातार निगरानी की जाए। रोजाना की प्रगति की समीक्षा हो और नए मरीज मिलने पर उन्हें समय से इलाज, जरूरी सुविधाएं और परामर्श उपलब्ध कराया जाए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस